HomeNewsभोजपुर में लूटपाट के दौरान बैंककर्मी को मारी गयी गोली, पुलिस की...

भोजपुर में लूटपाट के दौरान बैंककर्मी को मारी गयी गोली, पुलिस की तफ्तीश तेज

Bijay shot:सेदहां कांड:- बैंक कर्मी के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, बदमाशों की धरपकड़ में जुटी पुलिस

Bijay shot: घटना की जांच करने पहुंचे एसपी, घटनास्थल का लिया जायजा

पीरो स्थित बंधन बैंक पहुंच एसपी ने ली पूरी घटना की जानकारी

मोबाइल डाटा डंप के जरिये भी अपराधियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस

पुलिस की रडार पर पीरो सहित आसपास के सभी गिरोह

खबरे आपकी बिहार/आरा: Bijay shot भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के सेदहां नहर पुल के समीप बक्सर निवासी बैंककर्मी की लूटपाट के दौरान गोली मारी गयी थी। हत्या की छानबीन में जुटी पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में यह बात सामने आयी है। इधर, पुलिस ने घटना की तफ्तीश तेज कर दी है। इसे लेकर एसपी विनय तिवारी खुद बुधवार की शाम को पीरो पहुंचे। उसके बाद एसपी ने एसडीपीओ राहुल सिंह के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। पीरो स्थित बंधन बैंक के दफ्तर पहुंच कर कर्मियों से जानकारी ली। इस दौरान घटना में शामिल अपराधियों की पहचान की कोशिश भी की गयी। इसके लिये पीरो से घटनास्थल तक के मोबाइल डाटा डंप खंगाला गया। वहीं घटना को लेकर पीरो स्थित बैंक के एक कर्मी के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ गोली मार हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

एसपी ने बताया कि हर एंगल से जांच की जा रही है। इसे लेकर पीरो एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस काम कर रही है। अपराधियों की जल्द पहचान करते हुये गिरफ्तार कर लिया जायेगा। बता दें कि मंगलवार की दोपहर पैसे कलेक्शन कर रहे बंधन बैंक के कर्मी विजय कुमार की गोली मार हत्या कर दी गयी थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस सड़क हादसे में मौत होने की बात कह रही थी। लेकिन रात में पोस्टमार्टम के दौरान शव से बुलेट मिलने से मामला हत्या में बदल गया था।

Bijay shot: बैग में पैसे होने के संदेह पर लूटपाट और गोली मारे जाने की चर्चा

Bijay shot

हत्या के बाद बैंककर्मी से पैसे और मोबाइल तो बरामद कर लिये गये। लेकिन उसका बैग और टैब नहीं मिला। उसके बाद से ही लूटपाट और हत्या की चर्चा तेज हो गयी थी। इधर, हत्या की तफ्तीश में जुटे एसडीपीओ के अनुसार बैंककर्मी के बैग में पैसे होने की संदेह मे लूटपाट और भागने के दौरान गोली मारे जाना प्रतीत हो रहा है। कहा कि अपराधियों को लगा होगा कि बैग में ही पैसे हैं। ऐसे में कर्मी से बैग छीन लिया गया और विरोध करने पर भागने के दौरान गोली मार दी गयी होगी।

उन्होंने बताया कि बैंककर्मी सुबह साढ़े आठ बजे बैंक से निकला था। उसके बाद वह पहले भदसेरा गांव गया था। वहां से कैश कलेक्शन करने के बाद लौटा। फिर पीरो के इब्राहिमपुर से नहर होते वह सेदहां गांव चला। वहां कैश कलेक्शन करने के बाद वह पीरो वापस लौट रहा था। उसके पास करीब 35 हजार रुपये और दो मोबाइल के अलावे बैग में एक टैब भी था। इसी बीच सेदहां और नोनार पुल के समीप घटना हो गयी। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है। घटना में किसी नये और लोकल गिरोह का हाथ होने की आशंका है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular