HomeNewsबिहारशाहपुर के बरिसवन में समाजसेवियो एवं थानाध्यक्ष द्वारा गरीबों के बीच किया...

शाहपुर के बरिसवन में समाजसेवियो एवं थानाध्यक्ष द्वारा गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

Bariswan News – Distribution of blankets to the poor

पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी रिंकू तिवारी ने करवाया कंबल का वितरण

Bariswan News/खबरे आपकी/आरा/शाहपुर: प्रखंड के बरिसवन पंचायत के बरिसवन गांव में कड़ाके की ठंड के मद्देनजर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी रिंकू तिवारी द्वारा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरण कराया गया। कंबल वितरण शाहपुर थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं अन्य समाजसेवियों के माध्यम से गरीबों को बीच का किया गया।

कंबल वितरण के दौरान थानाध्यक्ष ने कहा कि गरीबों के बीच ठंड के समय में गर्म वस्त्र एवं कंबल का वितरण कराना नेक कार्य और पंचायत के समाजसेवी रिंकू तिवारी द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है, और अपील करता हूं कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में कंबल का वितरण अवश्य कराएं। ताकि गरीबों को ठंड से राहत मिल सके।

समाजसेवी रिंकू तिवारी ने बताया कि करीब दो हजार से ज्यादा लोगों को कंबल वितरण किया गया। जिसमें सबसे ज्यादा बुजुर्ग महिला एवं बुजुर्ग पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया अजय राम, समाजसेवी सरजू तिवारी, पंकज कुमार तिवारी सहित कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular