Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर के छठ घाटों पर की जा रही सारी तैयारियों का लिया...

शाहपुर के छठ घाटों पर की जा रही सारी तैयारियों का लिया जायजा

आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।

Chhath Ghats of Shahpur: आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने कई छठ घाटों का निरीक्षण किया।

RN Yadav
  • हाइलाइट : Chhath Ghats of Shahpur
    • छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों का बीडीओ व थानाध्यक्ष ने लिया जायजा
    • द्वय पदाधिकारीयों ने छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया

आरा/शाहपुर: आस्था का महापर्व छठ पूजा को लेकर शाहपुर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष कुमार रजनीकान्त ने शनिवार को कई छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सहित छठ घाटों पर की जा रही सारी तैयारियों का जायजा लिया। ताकि व्रतियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। छठ घाटों पर किये जा रहे तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में द्वय पदाधिकारियों ने आवश्यक व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया।

शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक स्थित नया पोखरा छठ घाट पर मौजूद स्थानीय वार्ड पार्षद मनोज कुमार पासवान से जहां छठ घाट की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग,चेंजिंग रूम, घाट तक के पहुंचने वाले मार्गो पर लाइटिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम, घाटों पर लगाये जाने वाले सीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर किये जाने वाले व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ली।

उन्होंने सुरक्षा, साफ-सफाई, एवं परिवहन जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर ध्यान केंद्रित किया। यह सुनिश्चित किया गया कि घाटों पर पर्याप्त रोशनी, साधनों की उपलब्धता और भीड़ प्रबंधन की उचित व्यवस्था हो, जिससे व्रतियों की धार्मिक भावना को हानि न हो।

Tiyar Pax

आस्था का महापर्व छठ पूजा एक दीर्घकालिक परंपरा, जो भारतीय संस्कृति की गहराई, मानवता के एकजुट होने और प्राकृतिक सौंदर्य के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक माध्य भी है। आस्था का सबसे बड़ा यह महापर्व न केवल सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि हमें हमारे रीति-रिवाजों, संस्कृति और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular