HomeNewsबिहारभोजपुर के तीन दोस्तों की अरवल में सडक हादसे में दर्दनाक मौत

भोजपुर के तीन दोस्तों की अरवल में सडक हादसे में दर्दनाक मौत

Belaur youths Accident-अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बेलसार के समीप बड़ी दुर्घटना

jay kumar

शादी समारोह से बाइक से गांव लौट रहे तीनों को ट्रक ने रौंदा

तीन युवकों मौत की खबर से भोजपुर जिले के बेलाउर गांव में मचा कोहराम

बिहार/अरवल/आरा: भोजपुर जिले के तीन छात्रों की अरवल में सड़क हादसे में मौत हो गयी। एनएच-139 पर अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बेलसार के समीप शनिवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार तीनों छात्रों को रौंद डाला। जानकारी के अनुसार मृतकों में भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी अभिषेक चौधरी (22 वर्ष), दयानंद चौधरी (23 वर्ष) और अंकुश चौधरी (22 वर्ष) हैं। तीनों दोस्त हैं और एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इधर, तीन युवकों की मौत से गांव मे कोहराम और मातम पहर गया। तीनों के घरों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Belaur youths Accident-अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बेलसार के समीप बड़ी दुर्घटना

Belaur youths Accident
Belaur youths Accident

बताया जाता है कि तीनों दोस्त शुक्रवार को एक बाइक पर सवार होकर एक शादी समारोह में भाग लेने अरवल गये थे। शादी कार्यक्रम में शरीक होने के बाद तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। तीनों वेलसार के समीप पहुंचे, तभी बालू लदे ट्रक ने पीछे से उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। इसमें तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। वही सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अरवल सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाया। 

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular