Homeबिहारआरा भोजपुरबेलगाम कार ने एसआई समेत आधा दर्जन लोगो को रौंदा

बेलगाम कार ने एसआई समेत आधा दर्जन लोगो को रौंदा

बेलगाम कार ने एसआई समेत आधा दर्जन लोगो को रौंदा, होमगार्ड जवान की मौत
इलाज के दौरान सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम

jay kumar

अन्य घायलो का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज, एक रेफर

हादसे में कार पर सवार एक युवक भी हुआ जख्मी

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात घटी घटना
आरा। आरा-बक्सर एनएच-84 पर जिले के गजराजगंज ओपी अंतर्गत बीबीगंज पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात बेलगाम कार ने एक एसआई समेत आधा दर्जन लोगो को रौंद दिया। हादसे में बुरी तरह घायल एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई। इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ दिया। हादसे में कार पर सवार एक युवक भी घायल हो गया। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जहां से एक को चिंताजनक स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक जवान धोबहा ओपी अंतर्गत मैनपुरा गांव निवासी स्व.रामदेव साह के 58 वर्षीय पुत्र भगवान साह है। वे होमगार्ड के जवान थे। करीब डेढ़ वर्ष से गजराजगंज ओपी में में कार्यरत थे। इससे पहले वे मुफस्सिल थाना में पदस्थापित थे। जख्मियो में गजराजगंज ओपी की एसआई आदिति कुमारी, होमगार्ड जवान शिव कुमार उपाध्याय, बालेश्वर सिंह, चालक विनय कुमार एवं दूसरे गाड़ी पर सवार बिहिया थाना क्षेत्र के कुंवरदह गांव निवासी मनीष कुमार सिंह है। बताया जाता है कि मनीष कुमार सिंह अपने परिवार के सदस्यों के साथ बड़हरा थाना क्षेत्र के बखोरापुर गांव शादी समारोह में शामिल होने गए थे। बुधवार की देर रात वापस वे अपने गांव से लौट रहे थे। इसी बीच गजराजगंज ओपी के बीबीगंज पेट्रोल पंप के समीप पुलिस गश्ती के दौरान सड़क पर खड़ी थी। इस दौरान पुलिस ने मनीष कुमार की कार को रोका। वह कार से बाहर निकले और पुलिस उनसे पूछताछ करने लगी। तभी विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम कार ने सभी को रौंद दिया। हादसे में होमगार्ड जवान भगवान साह एवं दूसरे कार पर सवार मनीष कुमार सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जबकि गजराजगंज ओपी की एसआई आदिति कुमारी, होमगार्ड जवान शिव कुमार उपाध्याय, बालेश्वर सिंह,चालक विनय कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गए। गंभीर हालत में होमगार्ड जवान भगवान साह एवं कार पर सवार मनीष कुमार सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान होमगार्ड जवान भगवान साह ने दम तोड़ दिया। वहीं प्राथमिक उपचार करने के बाद मनीष कुमार सिंह को पटना रेफर कर दिया गया। गजराजगंज ओपी इंचार्ज चंदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए।

सदर अस्पताल पहुंचकर एएसपी ने ली घटना की जानकारी
आरा। घटना की सूचना मिलते ही एएसपी सह सदर एसडीपीओ हिमांशु सदर अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गजराजगंज ओपी पुलिस गश्ती के दौरान कार पर सवार एक व्यक्ति से पूछताछ कर रही थी। इसी बीच दूसरे कार ने होमगार्ड जवान व अन्य लोगों को ठोकर मार दी थी। इलाज के दौरान होमगार्ड जवान की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त कार को जप्त कर लिया है। चालक फरार है। कार के मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है। दूसरे कार पर सवार व्यक्ति से भी पूछताछ की जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि घटना कैसे हुई।

हादसे के बाद मृतक के घर में मचा कोहराम
आरा। बताया जाता है कि मृत होमगार्ड जवान अपने चार भाई व एक बहन ने तीसरे स्थान पर थे। मृतक के परिवार में पत्नी शकुंतला देवी, दो पुत्र सबरजीत साह, रितेश साह एवं एक पुत्री अमीषा कुमारी है। मृतक के एक पुत्र सबरजीत साह की मृत्यु कुछ माह पूर्व बीमारी के कारण हो गई थी। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटना के बाद मृतक की पत्नी शकुंतला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular