HomeNewsबिहारबेलगाम स्कॉर्पियो ने सगे भाई-बहन व मवेशी को रौंदा, बहन की मौत

बेलगाम स्कॉर्पियो ने सगे भाई-बहन व मवेशी को रौंदा, बहन की मौत

Bhojpur Badora Gadhani incident: गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में मंगलवार की सुबह घटी घटना

jay kumar
  • इलाज के के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में तोड़ा दम
  • जख्मी भाई का गडहनी के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

Bihar/Ara:भोजपुर के गडहनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव में मंगलवार की सुबह बेलगाम स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खेल रहे सगे भाई-बहन एवं एक मवेशी को रौंद दिया। हादसे में बहन की मौत हो गई। जबकि भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान उसने सदर अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं जख्मी भाई का इलाज गड़हनी के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Bhojpur Badora Gadhani incident: जानकारी के अनुसार मृत बच्ची गड़हनी थाना क्षेत्र के बड़ौरा गांव वार्ड नंबर-2 निवासी राजू पासवान की 9 वर्षीया पुत्री चांदनी कुमारी है। जबकि जख्मी मृतका का भाई रोहित कुमार है। हादसे के दौरान एक मवेशी भी जख्मी हो गई। इधर, मृत बच्ची के पिता राजू पासवान ने बताया कि मंगलवार की सुबह बड़ौरा गांव स्थित सड़क किनारे उनकी पुत्री चांदनी कुमारी व पुत्र रोहित कुमार खेल रहे थे। उसी दौरान बेलगाम स्कार्पियो ने उन्हें रौंद दिया। इसके बाद कुछ दूर पर खड़े एक मवेशी (भैंस) को भी रौंद दिया। जिससे उनके पुत्र व पुत्री दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

परिजन द्वारा दोनों को इलाज के लिए गड़हनी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चांदनी कुमारी को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहूंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि मृत बच्ची अपने दो भाई व एक बहन में बड़ी थी।घटना के बाद मृत बच्ची के घर में कोहराम मच गया है। मृत बच्ची की मां ज्योति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular