Homeबिहारआरा भोजपुरबिहार के भोजपुर में बस ने पांच महिला समेत छह को रौंदा,...

बिहार के भोजपुर में बस ने पांच महिला समेत छह को रौंदा, एक की मौत

भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव एवं महुली घाट के बीच मंगलवार की सुबह बस ने पांच महिला समेत छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई।

Bhojpur Bihar: मृतका पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी संजय कुमार सिंह की 55 वर्षीया पत्नी गीता देवी है। वह मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सभी लोगों के साथ महुली घाट जा रही थी

  • हाइलाइट: Bhojpur Bihar
  • जख्मियों में दो शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
  • ग्रामीणों ने बस पर की रोड़ेबाजी व हंगामा
  • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
  • सिन्हा थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव एवं महुली घाट के बीच मंगलवार की सुबह घटी घटना

आरा, भोजपुर। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के कुदरिया गांव एवं महुली घाट के बीच मंगलवार की सुबह बस ने पांच महिला समेत छह लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि चार महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिनमे दो का इलाज आरा के निजी अस्पताल एवं तीन का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा।

Bhojpur Bihar: स्थानीय ग्रामीणों का भड़का आक्रोश, बस चालक को खदेड़ा

Bhojpur, Bihar – Bus runs over six people, including five women; one dead.

उधर, घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। ग्रामीणों ने बस चालक को खदेड़ दिया। हालांकि उसने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों ने बस पर रोड़ेबाजी भी की। सूचना मिलते ही सिन्हा थानाध्यक्ष सुमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बूझाकर उन्हें शांत कराया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार मृतका पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी संजय कुमार सिंह की 55 वर्षीया पत्नी गीता देवी है। जबकि जख्मियों में पवना थाना क्षेत्र के खनेट गांव निवासी रविंद्र राय की 50 वर्षीया पत्नी सुनीता देवी, रोहतास जिले नासरीगंज थाना क्षेत्र के बलिगांव निवासी स्व.मुन्ना चौधरी की 45 वर्षीया पत्नी कांति देवी, गजेंद्र कुमार का 14 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार एवं दो अन्य महिला शामिल है।

मुंडन संस्कार में शामिल होने महुली घाट जाने के दौरान घटी घटना

इधर, मृतका के परिजन ने बताया कि गीता देवी अपने रिश्तेदार रविंद्र राय के नाती के मुंडन संस्कार में शामिल होने के लिए सभी लोगों से साथ अपने गांव से कार द्वारा महुली घाट जा रही थी। इसी क्रम में कुदरिया एवं महुली घाट के बीच सभी लोग कार से उतरकर महुली घाट पर जा रहे थे। तभी वहां खड़ी सवारी बस पीछे की तरफ ढुल गई और उसी दौरान बस ने सभी को रौंद दिया। जिससे गीता देवी की इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान मौत हो गई।

वहीं जख्मी कांति देवी एवं शिवम कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया। हालांकि परिजन द्वारा उन दोनों का इलाज शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। वही सुनीता देवी देवी समेत तीन लोगों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि मृतका को दो पुत्र विक्की कुमार एवं विवेक कुमार है। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है। उसके परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular