Homeबिहारआरा भोजपुरहैवानियत: पत्नी की नाक और गाल काटकर पति हुआ फरार

हैवानियत: पत्नी की नाक और गाल काटकर पति हुआ फरार

Bhojpur-Bihar: बिहिया थाना क्षेत्र के घाघा गांव की रहने वाली गायत्री देवी की शादी वर्ष 2006 में मुफस्सिल थाना के नया गांव निवासी बबलू महतो से हुई थी

  • हाइलाइट :-
    • मुफस्सिल थाना के नया गांव की घटना
    • दांत से नाक और गाल को बेहरमी से नोचा

Bhojpur-Bihar आरा: भोजपुर में एक पति ने दांत से अपनी पत्नी की नाक और गाल को काट लिया उसके बाद वो घर से फरार हो गया। घायल महिला ने इसकी सूचना अपने घर वालों को दी। जिसके बाद उसे आनन-फानन में अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला मुफस्सिल थाना के नया गांव निवासी बबलू महतो की पत्नी गायत्री देवी (31) है। बिहिया थाना क्षेत्र के घाघा गांव की रहने वाली गायत्री देवी की शादी वर्ष 2006 में हुई थी। इनके दो बेटे अंकित (16) एवं रोहित (11) और एक बेटी मोती कुमारी (12) की है।

Bhojpur-Bihar: शराब के नशे में धुत पति की हैवानियत

इधर, पीड़ित महिला के अनुसार उसका पति शराब पिता है और घर खर्चे के लिए पैसा नहीं देता है। इसी बात को लेकर उनके बीच बराबर झगड़ा होता था। वह इधर-उधर जाकर काम कर अपने दो बेटी व एक बेटा का पालन पोषण करती है। बुधवार को जब उसकी बेटी मोती कुमारी घर में खाना बना रही थी। तभी उसका पति नशे में धुत होकर आया और बेटी को गाली देने लगा।

जब उसने कहा कि तुम्हें जो कहना है मुझे कहो, मेरी बेटी को नहीं। इसी बात पर उसने उसकी जमकर पिटाई कर दी और उसने दांत से उसके नाक और गाल को बेहरमी से नोच डाला। इससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गई। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घर वालों ने बबलू महतो के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular