HomeNewsबिहारभोजपुर (बिहार) पुलिस: आरा में एक बड़े आपराधिक गिरोह का खुलासा

भोजपुर (बिहार) पुलिस: आरा में एक बड़े आपराधिक गिरोह का खुलासा

Bhojpur (Bihar) Police: आरा नगर थाने की पुलिस द्वारा बाइक चोरी और मोबाइल की छिनतई करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया गया है।

jay kumar
  • हाइलाइट: Bhojpur (Bihar) Police
  • एक महिला का मोबाइल छीनने के चक्कर में पूरा गिरोह चढ़ गया पुलिस के हत्थे
  • बाइक चोरी और मोबाइल छिनतई करने वाले गिरोह के छह शातिर गिरफ्तार
  • महिला से मोबाइल छीन भागने के चक्कर में पुलिस के हत्थे चढ़ गया पूरा गिरोह
  • गिरफ्तार शातिर की निशानदेही पर चोरी की तीन बाइक और तीन मोबाइल बरामद

आरा नगर थाने की पुलिस द्वारा बाइक चोरी और मोबाइल की छिनतई करने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा किया गया है। गिरोह के छह शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की तीन बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार शातिरों में सुमित सोनी, पंकज कुमार, गुड्डू कुमार, निखिल कुमार, विकास कुमार और करण कुमार शामिल हैं। सभी नगर थाना क्षेत्र के अहिरपुरवा के रहने वाले हैं। हालांकि इनका एक साथी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर है। वह भी उसी मोहल्ले का रहने वाला अनुराग कुमार उर्फ अंशु कुमार है। उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है। एक महिला का मोबाइल छीनने के चक्कर में पूरा गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Bhojpur (Bihar) Police: मोबाइल छीन भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह की ओर से मंगलवार को नगर थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि रविवार 29 मार्च को धनुपरा मेन रोड के पास नवादा थाना क्षेत्र के श्री टोला निवासी सुनील कुमार की पत्नी खुशबू देवी से बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया और भागने लगे। हालांकि गश्ती में निकले दारोगा राजेश्वर प्रसाद यादव और क्रॉस मोबाइल के जवानों ने छिनतई कर भाग रहे सुमित सोनी एवं पंकज कुमार को पकड़ लिया गया। दोनों से पूछताछ में पता चला कि दोनों अपने पांच अन्य साथी संग बाइक की चोरी तथा मोबाइल की छिनतई करते हैं। पूर्व में इनके द्वारा इस तरह की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

नगर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम गठित

उसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और चोरी की बाइक एवं मोबाइल की बरामदगी को लेकर थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। टीम द्वारा दोनों की निशानदेही पर बारी-बारी से गुड्डू कुमार, निखिल कुमार, विकास कुमार और करण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। इनकी निशानदेही पर कोईलवर, नगर और नवादा थाना क्षेत्र से चोरी की तीन बाइक बरामद की गयी। साथ ही छिनतई के तीन मोबाइल भी बरामद किये गये।

एसडीपीओ ने बताया कि सभी से चोरी और छिनतई की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी ली जा रही है। सीसीटीएनएस सहित अन्य एप्प के जरिए सभी के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है। फरार अंशु कुमार उर्फ अनुराग कुमार की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी भी की जा रही है। छापेमारी टीम में दारोगा राजेश्वर प्रसाद यादव, नुमान अली शौकत और एएसआई जावेद आलम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

बता दें कि नगर थाने की पुलिस को हाल के दिनों में बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस द्वारा चोरी की करीब डेढ़ दर्जन से अधिक बाइक की बरामदगी करने के साथ अलग-अलग गिरोह के लगभग डेढ़ दर्जन शातिरों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular