HomeNewsक्राइमहोली के दिन चली गोली: जख्मी आरा रेफर

होली के दिन चली गोली: जख्मी आरा रेफर

Bhojpur Breaking News:इलाज हेतु रेफरल अस्पताल शाहपुर से आरा रेफर

jay kumar

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर ओपी अंतर्गत बहोरनपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत पर जा रहे अधेड़ को गांव के ही एक युवक ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अधेड़ बहोरनपुर गांव निवासी श्रीराम राय बताए जा रहे है, जो शनिवार की सुबह अपने घर से खेत की ओर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में गांव के एक युवक ने उन्हें पीछे से गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी जख्मी हालत में स्वजनों द्वारा उन्हें शाहपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।

Bhojpur Breaking News:बहोरनपुर में श्रीराम राय को लगी गोली

बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व गांव में बच्चों के हसी मजाक में मारपीट की घटना हो गई थी। जिससे दो पक्षों मे तनाव होने के बाद मजाकिया घटना मारपीट की घटना मे तब्दील हो गई थी। आज सुबह बहोरनपुर निवासी श्रीराम राय अपने घर से खेत घूमने जा रहें थे तभी बीच रास्ते एक युवक उन्हे गोली मार भाग निकला।

गोली लगने से जख्मी श्रीराम राय को आनन-फानन में इलाज हेतु रेफरल अस्पताल शाहपुर लाया गया जहां मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वही परिजन उन्हे आरा के एक निजी क्लिनिक पर ले गए जहां उनका इलाज आरा के डॉक्टर विकास सिंह के द्वारा किया जा रहा है इधर बहोरनपुर ओपी प्रभारी सत्येंद्र कुमार सत्यार्थी ने घटना की छानबीन के लिए पुलिस को घटनास्थल पर भेज दिया।

Bijay singh

Most Popular