Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में विधानसभा चुनाव का प्रचार का शोर थमा, अब मतदाताओं की...

भोजपुर में विधानसभा चुनाव का प्रचार का शोर थमा, अब मतदाताओं की बारी

Campaigning for assembly elections: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • हाइलाइट:
    • जिले के सातों विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को होगी वोटिंग

Campaigning for assembly elections : भोजपुर जिले में विधानसभा चुनाव 2025 का प्रचार प्रसार का शोर मंगलवार की शाम 5 बजे थम गया। अब सभी लोगों की निगाहें गुरुवार को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। उम्मीदवारों ने आख़िरी समय तक घर-घर जाकर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश की। 6 नवम्बर (गुरुवार) को जिले के सातों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा।

मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 से शुरू होगी जो शाम 5 तक चलेगी। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुलिस-प्रशासन की टीम अर्धसैनिक बलों के साथ जिले के कई इलाकों में फ्लैग में मार्च किया, ताकि लोग भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। मतदान सुबह सात बजे से शाम पाँच बजे तक होगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular