HomeNewsBHOJPUR:छत से गिरकर बालक की मौत, घर में मचा कोहराम

BHOJPUR:छत से गिरकर बालक की मौत, घर में मचा कोहराम

इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान तोड़ा दम

आरा। (BHOJPUR)भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव में मंगलवार की सुबह छत से गिरने से एक बालक की मौत हो गई। पटना ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड दिया। जानकारी के अनुसार मृतक चकरदह गांव निवासी योगेश्वर राम का 4 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार उर्फ विवेक राम है।

IPS हरकिशोर राय भोजपुर के नए एसपी बनाए गए

उदवंतनगर थाना क्षेत्र के चकरदह गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

बताया जाता है कि आज सुबह वह छत पर खेल रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल और वह छत से सीधे नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल(BHOJPUR) लाया गया। प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे पटना रेफर किया गया था। लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।

बताया जाता है कि मृतक अपने मां-बाप का इकलौता चिराग था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की मां उर्मिला देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

कार सवार चांदी तस्करों को छोड़ने के आरोप में धिरे दोनों जमादार सस्पेंड

MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular