Homeराजनीतआशा देवी अध्यक्ष एवं लाल बिहारी सिंह उपाध्यक्ष बने

आशा देवी अध्यक्ष एवं लाल बिहारी सिंह उपाध्यक्ष बने

Bhojpur District Councilor: जिला परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न

डीएम रोशन कुशवाहा ने विजयी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को प्रदान किया सर्टिफिकेट

बिहार: आरा शहर के नया समाहरणालय में सोमवार को जिला परिषद का चुनाव शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव के पूर्व सभी विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई। उसके बाद चुनाव कराया गया। चुनाव के दौरान जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर आशा देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर लाल बिहारी सिंह की विजय हुई।

Bhojpur District Councilor: आशा देवी को 17 तथा उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह को 16 मत मिले

Bhojpur District Councilor Electio

अध्यक्ष आशा देवी को 17 तथा उपाध्यक्ष लाल बिहारी सिंह को 16 मत मिले। वहीं अध्यक्ष पद पर आरती देवी 9 वोट लेकर दूसरे तथा वंदना राजवंशी 5 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही। वहीं उपाध्यक्ष पद पर फुलवंती देवी 12 वोट लेकर दूसरे तथा विमला सिंह 3 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रही।

जिला परिषद के चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन काफी चौकस रहा। शहर के नगर निगम मोड़, पुराना फायर बिग्रेड ऑफिस तथा अंबेडकर चौक के पास बैरिकेडिंग लगाया गया था। जहां भारी संख्या में पुलिस के अफसर व जवान तैनात थे। जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर आशा देवी तथा उपाध्यक्ष पद पर लाल बिहारी सिंह के विजयी होने पर कई लोगों ने बधाइयां दी है।

पढ़ें: भोजपुर जिला पार्षद के अध्यक्ष व् उपाध्यक्ष के लिए बढ़ी सियासी सरगर्मी, त्रिकोणीय लड़ाई 

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular