Homeभोजपुरबड़हाराभोजपुर डीएम तनय द्वारा बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

भोजपुर डीएम तनय द्वारा बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा

Barhara - Flood: भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत शिविर में दी जा सुविधाओं का फीडबैक लीया।

Barhara – Flood: भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर राहत शिविर में दी जा सुविधाओं का फीडबैक लीया।

  • हाइलाइट : Barhara – Flood
    • डीएम तनय सुल्तानिया ने पदाधिकारियों को व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आवश्यक निर्देश दिया

आरा/बड़हरा: भोजपुर डीएम तनय सुल्तानिया ने बड़हरा प्रखंड के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान डीएम ने मुख्य रूप से राहत शिविर, सामुदायिक किचेन, मेडिकल कैंप, पशुचारा, पॉलीथीन शीट के वितरण की स्थिति आदि का अवलोकन किया। साथ ही बाढ़ पीड़ितों से राहत शिविर में दी जा सुविधाओं का फीडबैक लीया। इस दौरान पदाधिकारियों को व्यवस्था को और बेहतर बनाने का आवश्यक निर्देश दिया। मौके पर प्रखंड समेत जिले के कई पदाधिकारी, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे ।

Barhara – Flood: विधायक ने बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया, पीड़ितों से मिले

बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने एनडीआरएफ द्वारा उपलव्ध नाव पर सवार होकर केशोपुर से नेकनामटोला, बखोरापुर, महुदही, हरखटोला, शालीग्रम के टोला सहित अन्य बाढ़ पीड़ित गांवों का दौरा किया। इस दौरान नेकनामटोला के वार्ड चार और पांच की बाढ़ पीड़ित ग्रामीण जनता की शिकायत पर विधायक के निर्देश से तत्काल मेडिकल शिविर लगा कर लोगों को जरूरी दवाएं उपलब्ध करायी गयीं।

उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से कहा कि मैं चाहता हूं कि इस विकट परिस्थिति में किसी को परेशानी न हो। इसके लिए नाव,प्लास्टिक, दवाई, पशुचारा,राशन आदि की व्यवस्था कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बड़हरा के गांवो को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की घोषणा होगी। इस दौरान उज्जवल सिंह, निशांत सिंह सेंगर सहित अन्य लोग और सरकारी अधिकारी शामिल थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular