HomeNewsबिहाररणवीर सेना सुप्रीमो बरमेश्वर सिंह मुखिया की पोती आकांक्षा ने क्रैक किया...

रणवीर सेना सुप्रीमो बरमेश्वर सिंह मुखिया की पोती आकांक्षा ने क्रैक किया यूपीएससी

Akanksha cracked UPSC: भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव से पहली बार किसी बेटा या बेटी ने यूपीएससी क्रैक किया है।

  • हाइलाइट: Akanksha cracked UPSC
  • यूपीएससी की परीक्षा में हासिल किया 301 वां स्थान

आरा। शहर के कतीरा मुहल्ला निवासी व रणवीर सेना के सुप्रीमो रहे बरमेश्वर सिंह मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने देश की चर्चित यूपीएससी की परीक्षा क्रैक कर भोजपुर का नाम रौशन किया है। इस परीक्षा में उसे 301 वां स्थान प्राप्त हुआ है। आकांक्षा सिंह के पिता इंदू भूषण सिंह तथा मां रिंकू देवी है। एक बहन और एक भाई में बडी आकांक्षा ने दशवीं एवं 12वीं तक की पढ़ाई आरा शहर के कैथोलिक मिशन हाई स्कूल से की है। अंग्रेजी (प्रतिष्ठा) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई शहर के हर प्रसाद दास जैन कॉलेज से पुरी की।

आकांक्षा ने बताया कि वह शुरू से ही यूपीएससी की परीक्षा क्रैक करने की मन में ठानी थी। इसके लिए लगातार 8 से 10 घंटे पढ़ाई करती थी। उसने कहा कि इस रिजल्ट से वह संतुष्ट नहीं है। वह आगे भी यूपीएससी की परीक्षा देकर भारतीय विदेश सेवा में जाना चाहती है। ताकि भारत का अन्य देशों के साथ रिश्ता मजबूत हो सके।

आकांक्षा ने बताया कि यूपीएससी का इंटरव्यू 30-32 मिनट का हुआ था, जिसमें पद्मश्री भरत सिंह भारती से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। आकांक्षा के पिता इंदू भूषण सिंह ने बताया कि गुरु जी, बुजुर्गों एवं समाज के लोगों के आशीर्वाद से बेटी ने यह सफलता हासिल की है, उन्होंने बताया कि अपने समय में हमारे दिवंगत पिता बरमेश्वर सिंह मुखिया ने भी एमबीबीएस क्रैक किया था, लेकिन किसी कारणवश नामांकन नहीं करा सके।

उन्होंने कहा कि पैतृक गांव भोजपुर जिले के पवना थाना क्षेत्र के खोपीरा गांव से पहली बार किसी बेटा या बेटी ने यूपीएससी क्रैक किया है। यह गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि मैं बेटा-बेटी में अंतर नहीं रखता हूॅं। वही आकांक्षा की मां रिंकू देवी ने भावुक होते हुए कहा कि मुझे अपनी बेटी पर शुरू से विश्वास था, उसे निश्चित रुप से सफलता मिलेगी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular