HomeNewsक्राइमभोजपुर न्यूज़ : हथियारबंद बदमाशों ने युवक के गले से सोने की...

भोजपुर न्यूज़ : हथियारबंद बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन, मोबाइल और अंगूठी लूटा

Ara Bhojpur Breaking News: हथियारबंद बदमाशों ने युवक के गले से सोने की चेन, मोबाइल और अंगूठी लूटा

jay kumar
  • भागने के दौरान भुक्तभोगी का लूटा हुआ मोबाइल फेंका
  • चार की संख्या में रहे बदमाशो ने दिया घटना को अंजाम

Ara Bhojpur Breaking News: भोजपुर न्यूज़ आरा। भोजपुर जिले के सकड्ड़ी-चांदी पथ पर कोईलवर थाना क्षेत्र में गुरुवार की दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक के गले से सोने की चेन, मोबाइल और अंगूठी लूट लिया। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से आसपास के इलाके में सनसनी मच गई।

अपराधियों की संख्या चार बतायी जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले। भागते वक्त अपराधियों ने भुक्तभोगी का लूटा हुआ मोबाइल फेंक दिया। जिसे बरामद कर दिया गया है। लूटे गए सोने की चेन की कीमत तकरीबन 2 लाख रुपये बतायी जा रही है।

घटना को लेकर भुक्तभोगी द्वारा स्थानीय थाना को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular