HomeNewsबिहारमवेशी का चारा लाने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत

मवेशी का चारा लाने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत

मवेशी का चारा लाने जा रहे बुजुर्ग की करंट लगने से मौत
आरा। भोजपुर के संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर गांव में शनिवार की दोपहर विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतक संदेश थाना क्षेत्र के नानसागर गांव निवासी स्व.रामदेव सिंह के 65 वर्षीय पुत्र सुरेश सिंह है। वे घर पर ही रह कर मवेशी की देखरेख के साथ खेती भी किया करते थे। इधर, मृतक के भतीजे अजय कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर वह घर से बाहर मवेशी का चारा लाने के लिए जा रहे थे। जहां रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा पड़ा था। जाने के क्रम में वह उसी विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गए और बुरी तरह घायल हो गए। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीणों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था, तभी उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

NEWS PAPERS
NEWS PAPERS
NEWSPAPERS Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular