Homeबिहारआरासाइबर अपराध की रोकथाम को लेकर भोजपुर एसपी राज ने दिए निर्देश

साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर भोजपुर एसपी राज ने दिए निर्देश

वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध की रोकथाम को बैठक

Bhojpur SP Raj: भोजपुर में वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक राज की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक हुई।

  • हाइलाइट्स: Bhojpur SP Raj
    • वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध की रोकथाम को बैठक
    • बैंकों में सुरक्षा उपायों को मजबूत करने के निर्देश

आरा,बिहार: भोजपुर पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में गुरुवार को वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराध की रोकथाम को लेकर एसपी राज की अध्यक्षता में बैंक अधिकारियों की बैठक हुई। उसमें वित्तीय धोखाधड़ी, साइबर अपराध और बैंक से संबंधित अन्य अपराधों को रोकने की रणनीति बनायी गयी। इसमें सुरक्षा उपायों को मजबूत करने का निर्देश दिया गया। बैठक के दौरान एसपी राज की ओर से सुरक्षा के दृष्टिकोण से कई बिंदुओं पर भी सुझाव दिए गए।

Bhojpur SP Raj: साइबर अपराधों की जांच में तेजी लाने का निर्देश

इधर, एसपी की ओर से साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये भी साइबर थाने के सभी अफसरों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गयी। उसमें साइबर थाना के सभी अनुसंधानकर्ता शामिल थे। बैठक के दौरान एसपी की ओर से सभी कांडों का रिव्यू समीक्षा किया गया। अनुसंधानकर्ताओं को साइबर अपराधों की जांच में तेजी लाने और पीड़ितों को उचित न्याय दिलाने का निर्देश दिया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular