Homeबिहारआरा भोजपुरभोजपुर में शाहपुर सहित कई थानों में नए थानाध्यक्ष का पदस्थापन

भोजपुर में शाहपुर सहित कई थानों में नए थानाध्यक्ष का पदस्थापन

Bhojpur_Police आरा: एसपी प्रमोद कुमार ने बताया की चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार जिले से कई इंस्पेक्टर दूसरे जिले में स्थानांतरित किए गए हैं। वही अनुमंडल की सीमा अवधि के कारण कुछ थानाध्यक्ष का भी स्थानांतरण और पदस्थापन किया गया है।

एसपी ने बताया की चौरी थानाध्यक्ष इन्स्पेक्टर रजनीकांत को शाहपुर तथा ख्वासपुर ओपी अध्य्क्ष रितेश दुबे को धनगाई का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वही सब इंस्पेक्टर प्रियंका गुप्ता को गडहनी से अगिआंव बाजार, दारोगा विवेक कुमार को कृष्णगढ़ से चौरी, दारोगा रोशन कुमार को धोबहां ओपी से सिकरहट्टा, दारोगा राजीव कुमार को सिन्हा ओपी से आयर, दारोगा सुशांत कुमार को उद्वंतनगर से इमादपुर, दारोगा पवन कुमार को सिकरहटा से कृष्णगढ़ थाना की कमान सौंपी गई है।

Bhojpur_Police:वही दारोगा संजीव को धोबहां ओपी, दारोगा चंद्रशेखर को सिन्हा ओपी अध्यक्ष तथा दारोगा चंदन कुमार को तियर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular