Homeबिहारआरासाइकिल रैली सह जागरूकता अभियान का आयोजन

साइकिल रैली सह जागरूकता अभियान का आयोजन

Ara Mahila Police: बिहार पुलिस सप्ताह-2025 (22 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक) का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Ara Mahila Police: बिहार पुलिस सप्ताह-2025 (22 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक) का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

  • हाइलाइट्स: Ara Mahila Police
    • बिहार पुलिस सप्ताह के अन्तर्गत महिला थाना द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
    • किशोरियों एवं महिलाओं को लैंगिक अपराध, हिंसा व उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न पहलुओं की दी गई जानकारी

आरा: बिहार पुलिस सप्ताह-2025 (22 फरवरी से 27 फरवरी 2025 तक) का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर भोजपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 23 फरवरी (रविवार) को महिला थाना द्वारा एक साइकिल रैली सह जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

अभियान का नेतृत्व महिला थानाध्यक्ष प्रियका कुमारी एवं अन्य महिला पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने किया। जागरूकता अभियान के तहत किशोरियों एवं महिलाओं को लैंगिक अपराध, हिंसा और उत्पीड़न से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।

अभियान का उद्देश्य महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना था। इस मौके पर रेडक्रॉस की सचिव डॉ. विभा कुमारी एवं सुनिता कुमारी समेत अन्य उपस्थित रही।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular