Homeबिहारआराठंड के कारण स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव, डीएम ने जारी किया...

ठंड के कारण स्कूल टाइमिंग में बड़ा बदलाव, डीएम ने जारी किया आदेश

भोजपुर जिले में ठंड बढ़ने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। इसको देखते हुए गुरुवार को जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है।

Big change in school timing: भोजपुर जिले में ठंड बढ़ने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। इसको देखते हुए गुरुवार को जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:Big change in school timing
    • ठंड के कारण भोजपुर डीएम ने स्कूल के संचालन को लेकर आदेश जारी किया है
    • सुबह साढ़े नौ बजे के पहले एवं शाम चार बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया गया है

आरा: बिहार में ठंड के कारण भोजपुर डीएम ने स्कूल के संचालन को लेकर आदेश जारी किया है। जिले में ठंड बढ़ने से जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। इसको देखते हुए गुरुवार को जिला दंडाधिकारी तनय सुल्तानिया ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों का समय बदलने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार सुबह साढ़े नौ बजे के पहले एवं शाम चार बजे के बाद सभी कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश तीन से आठ जनवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा।

आदेश में उन्होंने कहा है कि जिले में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम तापमान काफी कम रहता है। इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है इसे देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों (प्री स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों समेत) में सभी कक्षाओं के लिए सुबह साढ़े नौ बजे के पहले एवं शाम चार बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाता है।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular