Homeकरियरबोर्ड रिजल्टबिहार बोर्ड की परीक्षा: नसरीन परवीन बनी भोजपुर टॉपर, सूबे में पांचवा...

बिहार बोर्ड की परीक्षा: नसरीन परवीन बनी भोजपुर टॉपर, सूबे में पांचवा स्थान मिला

भोजपुर के एनपी हाई स्कूल सिकरौल के छात्र शुभम कुमार ने सूबे में सातवां स्थान हासिल किया

Bihar Board Exams: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा परिणाम: भोजपुर के सात मेधावियों ने टॉप टेन में बनाई जगह, जिले का मान बढ़ाया

  • हाइलाइट: Bihar Board Exams
  • जिले के तीन छात्र सुमित कुमार, शिवशक्ति कुमार एवं रौशन कुमार ने आठवां स्थान प्राप्त किया
  • एनपी हाईस्कूल सिकरौल की छात्रा अंजली कुमारी एवं हाईस्कूल जमुआंव के छात्र सोनू कुमार को सूबे में मिला दसवां स्थान

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित दसवीं बोर्ड की इस वर्ष घोषित परीक्षा परिणामों में भोजपुर जिले का प्रदर्शन अत्यंत गौरवशाली रहा है। जिले के कुल सात छात्र-छात्राओं ने पूरे बिहार की वरीयता सूची (टॉप टेन) में अपना स्थान सुरक्षित कर जिले की शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

इस गौरवशाली उपलब्धि में भोजपुर जिले के गड़हनी स्थित आरडीएम हाई स्कूल की छात्रा नसरीन प्रवीण ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। नसरीन ने कुल 486 अंक (97.2 प्रतिशत) अर्जित कर राज्य स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया। उनकी इस सफलता ने न केवल उनके विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

Bihar Board Exams: सिकरौल के शुभम कुमार को राज्य में सातवां स्थान

वरीयता सूची में अगला नाम एनपी हाईस्कूल सिकरौल के छात्र शुभम कुमार का है, जिन्होंने 484 अंक (96.8 प्रतिशत) प्राप्त कर बिहार में सातवां स्थान प्राप्त किया। मेधा की यह निरंतरता यहीं नहीं रुकी; राज्य के आठवें रैंक पर भोजपुर के तीन छात्रों ने एक साथ अपनी जगह बनाई। इनमें पीरो अनुमंडल के तरारी स्थित नव यूएमएस भकुरा के छात्र सुमित कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय कटरिया के छात्र शिवशक्ति कुमार और उच्च विद्यालय बिहिया के छात्र रौशन कुमार शामिल हैं। इन तीनों ही मेधावियों ने 483 अंक (96.6 प्रतिशत) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसी क्रम में, एनपी हाईस्कूल सिकरौल की छात्रा अंजलि कुमारी और हाईस्कूल जमुआंव के छात्र सोनू कुमार ने राज्य स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त किया। इन दोनों विद्यार्थियों ने 481 अंक (96.2 प्रतिशत) प्राप्त कर सफलता की सूची में भोजपुर की उपस्थिति को और सुदृढ़ किया। एक ही जिले से सात विद्यार्थियों का टॉप टेन की सूची में शामिल होना, इन छात्र-छात्राओं की सफलता ने पूरे जिले को गौरवान्वित किया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular