Homeशाहपुरबिलौटीभरत तिवारी के परिजनों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

भरत तिवारी के परिजनों से मिले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

Rajesh Ram: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच रिटायर्ड जज को सौंपना निराशाजनक कदम है। उन्होंने मांग की कि भरत भूषण तिवारी के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को तत्काल वापस लिया जाए।

jay kumar
  • हाइलाइट: Rajesh Ram
  • प्राथमिकी वापस नही हुई तो होगा जन आंदोलन

आरा/शाहपुर: कथित एनकाउंटर में मारे गए बिलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने रविवार को प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

Rajesh Ram : मामले की जांच रिटायर्ड जज को सौंपना निराशाजनक कदम

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच रिटायर्ड जज को सौंपना निराशाजनक कदम है। उन्होंने मांग की कि भरत भूषण तिवारी के खिलाफ पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी को तत्काल वापस लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस पार्टी जन आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी।

राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भरत भूषण तिवारी को बलिदानी का दर्जा देने की मांग करती है। साथ ही उनके परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा तथा उनके भाई को सरकारी नौकरी देने की मांग सरकार से की। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीधर तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक राम, के.के. दुबे, प्रखंड अध्यक्ष टपू तिवारी, सरोज त्रिपाठी, त्रिवेणी सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular