HomeNewsबिहारभोजपुर सहित आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोजपुर सहित आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Weather Today: मौसम विभाग की ओर से बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है

jay kumar
  • हाइलाइट: Bihar Weather Today
  • बिहार के जिलों में ठंडी हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है

PATNA: बिहार में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बिगड़ा हुआ है. किसी जिले में बादलों की आवाजाही, किसी जिले में मध्यम स्तर की बारिश तो किसी जिले में तेज बारिश दर्ज की जा रही है. इस बीच आज मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में अलर्ट जारी किया है. आज सभी जिलों में बारिश के साथ-साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.

मौसम विभाग की ओर से की गई अपील: मौसम विभाग की ओर से बिगड़े मौसम को देखते हुए लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है. खासकर किसानों से इस दौरान खेतों में काम करने से बचने की अपील की गई. आज सुबह से ही पटना, नालंदा समेत कई जिलों में बादल छाए हुए हैं. इसके साथ ही गर्मी से लोगों को राहत मिली. कई घरों में तो कूलर और एसी बंद करने पड़ गए हैं.

आगे कैसा रहेगा मौसम? मौसम विभाग की माने तो, अगले 4 मई तक मौसम में कुछ खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. 4 मई तक बिहार के जिलों में ठंडी हवा 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है. 4 मई के बाद एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. पटना की बात करें तो, मौसम विभाग ने यहां अगले तीन दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना जताई है. गरज-चमक के साथ बीच-बीच में बारिश भी हो सकती है.

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular