Homeआरा भोजपुरबिहियाबंदी ले जा रहे ऑटो में बेकाबू कार ने मारी टक्कर, होमगार्ड...

बंदी ले जा रहे ऑटो में बेकाबू कार ने मारी टक्कर, होमगार्ड जवान समेत दो की मौत

आरा बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के करौली गांव के समीप सोमवार की दोपहर बंदी को ले जा रहे ऑटो में बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान समेत दो की मौत हो गई।

Bihiya Breaking News: आरा बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के करौली गांव के समीप सोमवार की दोपहर बंदी को ले जा रहे ऑटो में बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान समेत दो की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : Bihiya Breaking News
    • हादसे के दौरान एक अन्य होमगार्ड जवान एवं बंदी घायल
    • बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप फोरलेन पर घटी घटना

आरा/बिहिया: आरा बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के करौली गांव के समीप सोमवार की दोपहर बंदी को ले जा रहे ऑटो में बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में होमगार्ड जवान समेत दो की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में अपरा तफरी मची रही।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना से ऑटो के द्वारा दो बंदी को होमगार्ड के दो जवान आरा कोर्ट ले जा रहे थे। इसी दौरान आरा-बक्सर फोरलेन पर बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव के समीप लघुशंका करने के लिए आॕटो को सड़क के किनारे खड़ा किया गया था। तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने टक्कर मार दी और दोनों ही वाहन रोड के चाट में नीचे चले गए। जहां बाढ़ का पानी भी है।

मृत होमगार्ड जवान चरपोखरी थाना क्षेत्र के नगरी गांव निवासी परमहंस पांडेय (58) हैं।। वही दूसरा मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के सेमरिया ओझापट्टी गांव निवासी बुजुर्ग सत्यनारायण ओझा हैं। हादसे में धोबहां थाना क्षेत्र के शुक्लपुरा निवासी होमगार्ड जवान गौतम शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका इलाज शाहपुर रेफरल अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं बंदी बिहिया थाना क्षेत्र के ओसाई गांव निवासी पंकज कुमार भी दुर्घटना में जख्मी हो गया। जिसका इलाज भी शाहपुर में कराया जा रहा है।

सूचना मिलते ही एसडीपीओ जगदीशपुर राजीव चंद्र सिंह, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल व शाहपुर थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत घटना पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए शाहपुर लाये। मृतक होमगार्ड के जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए आर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार कार के चालक को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि वह भी हादसै में जख्मी है

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular