Homeआरा भोजपुरबिहियाघर से उठाकर झाड़ी में ले जाकर बदमाशों ने किया दुष्कर्म, चार...

घर से उठाकर झाड़ी में ले जाकर बदमाशों ने किया दुष्कर्म, चार गिरफ्तार

भोजपुर के बिहिया इलाके में महादलित महिला से दुष्कर्म के मामले में बिहिया पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है।

Bihiya Gang Rape: भोजपुर के बिहिया इलाके में महादलित महिला से दुष्कर्म के मामले में बिहिया पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है।

jay kumar
  • हाइलाइट : Bihiya Gang Rape
    • बिहिया गैंगरेप : नामजद सहित 20 पर केस, चार गिरफ्तार
    • मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव से मंगलवार को पकड़े गये चारों आरोपित –
    • एसडीपीओ बोले : अन्य आरोपितों की धरपकड़ को की जा रही छापेमारी

आरा/बिहिया: भोजपुर के बिहिया इलाके में महादलित महिला से दुष्कर्म के मामले में बिहिया पुलिस की कार्रवाई तेज हो गयी है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते चार मुख्य आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव से मंगलवार की सुबह चारों को पकड़ा गया। इनमें धुस महादलित टोला निवासी नमी मुसहर, गुड्डू मुसहर, धर्मवीर मुसहर और आकाश मुसहर शामिल हैं। सभी धर्मवीर मुसहर के रिश्तेदार के यहां छुपे थे।

इधर, इस मामले में पीड़िता के बयान पर नौ नामजद सहित 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह की ओर से मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि छह अक्टूबर को महादलित महिला की ओर से आवेदन दिया गया था कि पांच अक्टूबर की देर शाम नौ नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों द्वारा घर से उठाकर झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष आदित्य कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। टीम ने डीआईयू के लोकेशन के आधार पर चार आरोपितों को जमीरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद चारों को जेल भेजा जा रहा है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। टीम में दारोगा भरत यादव, पीएसआई पूजा कुमारी और शशिभूषण यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

बताया जा रहा है कि महिला शनिवार की रात अपने पति के साथ दरवाजे पर बैठी थी। तभी आरोपित पहुंचे और उसके पति की पिटाई करने लगा। पत्नी ने छुड़ाने का प्रयास किया, तो उसकी भी पिटाई की गयी। इसके बाद झाड़ी में ले जाकर गंदा काम किया गया। उस दौरान महिला बेहोश हो गई। बाद में पति छुड़ाने गया, तो उसकी जमकर पिटाई कर दी गई थी। बाद में पीड़िता के कुछ रिश्तेदार पहुंचे, तो आरोपित फरार हो गए।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular