Homeआरा भोजपुरबिहियावारदात को अंजाम देने निकले युवक को बिहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

वारदात को अंजाम देने निकले युवक को बिहिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस ने सोमवार की रात आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Bihiya police: भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस ने सोमवार की रात आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले एक युवक को गिरफ्तार किया है।

jay kumar
  • हाइलाइट :- Bihiya police
    • गिरफ्तार युवक बिहिया के शिक्षक कॉलोनी निवासी सोनू गुप्ता है
    • उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद

आरा/बिहिया: भोजपुर के बिहिया थाने की पुलिस ने सोमवार की रात आपराधिक वारदात को अंजाम देने निकले एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद की गयी हैं। गिरफ्तार युवक बिहिया के शिक्षक कॉलोनी निवासी सोनू गुप्ता है। उसे देर रात शिक्षक कॉलोनी स्थित कस्तूरबा गर्ल्स स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया।

एसपी नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि कस्तूरबा गर्ल्स स्कूल के पास एक लड़का किसी वारदात को अंजाम देने की नीयत से हथियार के साथ घूम रहा है। इस पर लड़के की गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी को थानाध्यक्ष राजेश मालाकार के नेतृत्व में टीम गठित की गयी।

टीम कस्तूरबा स्कूल पहुंची, तो पुलिस को देख एक युवक भागने लगा। टीम ने खदेड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां बरामद की गयीं। पूछताछ के बाद आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस उसका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। छापेमारी टीम में एएसआई राजू पांडेय, सिपाही सुमन कुमार और मनीष कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular