Sunday, January 25, 2026
No menu items!
HomeNewsक्राइमतीन दिनो से अगवा प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर फेंका गया शव...

तीन दिनो से अगवा प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर फेंका गया शव बरामद

मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवा गांव निवासी स्व. रास बिहारी सिंह का 27 वर्षीय पुत्र रवि शंकर सिंह है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।

Bihiya property dealer murdered: मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवा गांव निवासी स्व. रास बिहारी सिंह का 27 वर्षीय पुत्र रवि शंकर सिंह है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।

  • हाइलाइट :- Bihiya property dealer murdered
    • दोस्तों पर अपहरण के बाद हत्या कर शव फेंकने का लगाया जा रहा आरोप
    • कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव स्थित गंगा नदी घाट के दियारा क्षेत्र से बरामद हुआ शव
    • शुक्रवार से लापता था युवक, सोमवार की सुबह बरामद हुआ शव
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • बिहिया थाना क्षेत्र के झौंवा गांव का निवासी था मृतक
    • एसपी बोले: जल्द ही मामले का किया जाएगा उद्भेदन

Bihiya property dealer murdered आरा/बिहिया: भोजपुर में तीन दिनो अगवा प्रॉपर्टी डीलर की हत्या कर दी गई। उसका शव कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के केवटिया गांव स्थित गंगा नदी घाट के दियारा क्षेत्र से सोमवार की सुबह बरामद हुआ। मृतक का दाहिने पैर में घुटने के नीचे नोचा, बायां हाथ धर से अलग कटा, बायां पंजरी नोचा एवं दाहिने हाथ पर लाल रंग का चकता निशान पाया गया है। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही कृष्णगढ़ थानाध्यक्ष पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके पश्चात पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वहीं परिजन द्वारा मृतक के तीन दोस्तों पर उसका अपहरण व हत्या कर शव को गंगा नदी तट के किनारे फेंकने का आरोप लगाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के झौवा गांव निवासी स्व. रास बिहारी सिंह का 27 वर्षीय पुत्र रवि शंकर सिंह है। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।

Khabre Apki Youtube
Khabre Apki Youtube
Krishna Kumar
Krishna Kumar
previous arrow
next arrow

इधर, मृतक के बड़े भाई रिशु कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे वह अपनी मां से मुर्गा पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन वह रात में घर वापस नहीं लौटा। शनिवार की सुबह जब मां उसकी कमरे में गई, तो वह वहां नहीं था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजन द्वारा शनिवार की दोपहर बिहिया थाना में उसके दोस्तो पर अपहरण करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद पुलिस लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। उसने बताया कि उसका भाई प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। वह जिस कंपनी के द्वारा काम करता था। उसने दो व्यक्तियों का पैसा ले लिया था और जमीन रजिस्ट्री नहीं कराया था, जिसको लेकर पंद्रह दिन पूर्व दो व्यक्ति उसके घर पर आए थे और उसके भाई को धमकी दी थी, की अगर मेरा जमीन रजिस्ट्री नहीं हुआ, तो अच्छा नहीं होगा। मैं तुम्हें उठा लूंगा।

Dr. Divya Prakash
Dr. Divya Prakash

वहीं दूसरी ओर मृतक के बड़े भाई रिशु कुमार ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी अनिल, गौतम सिंह एवं सुमित श्रीवास्तव नामक व्यक्ति पर जमीन रजिस्ट्री नहीं होने के कारण अपने छोटे भाई का अपहरण कर व उसकी हत्या कर उसके शव को छुपाने के उद्देश्य से गंगा नदी तट के किनारे फेंकने का आरोप लगाया है। इस मामले में एसपी नीरज कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बिहिया थानाध्यक्ष राजेश मालाकार एवं डीआईयू की टीम लगातार उसकी खोजबीन कर रही थी। लेकिन बदकिस्मती से आज उसका शव बरामद हुआ। इस मामले में हमारी टीम द्वारा तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही इस मामले की भी उद्वेदन कर दिया जाएगा।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular