HomeNewsक्राइमबाइक सवार किशोर को मारी गोली, आपरेशन करते चिकित्सक

बाइक सवार किशोर को मारी गोली, आपरेशन करते चिकित्सक

मां को मारी बाइक से ठोकर, इलाज के लिए पैसे मांगने पर बेटे को मारी गोली
उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव के चंचल टोला की सोमवार सुबह की घटना
गांव की किराना दुकान पर बाइक सवार तीन युवकों ने किशोर को मारी गोली
जख्मी किशोर का शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने जख्मी का किया ऑपरेशन
घटना छानबीन और गोली मारने वालों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
आरा। उदवंतनगर थाना क्षेत्र के असनी गांव के चंचल टोला में सोमवार सुबह बाइक से ठोकर मारने के विवाद में एक किशोर को गोली मार दी गयी। गोली किशोर के दाहिने पैर में घुटने में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने जख्मी का ऑपरेशन किया। जख्मी किशोर चंचल टोला निवासी वकील सिंह का 15 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार है। जबकि गोली मारने का आरोप तीन लड़कों पर लगाया जा रहा है। तीनों ने एक रोज पहले दीपक की मां को बाइक से ठोकर मार दी थी। दीपक युवकों से इलाज के लिए पैसे की मांग कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर, दीपक कुमार ने बताया कि रविवार को तीनों युवकों उसके गांव में बाइक चला रहे थे। उसी दौरान उन्होंने उसकी मां को धक्का मार दिया था। इससे उसकी मां जख्मी हो गयी थी। उसके बाद उसने युवकों को पकड़ लिया और मां के इलाज कराने को लेकर पैसे मांग रहा था। उसे लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। सोमवार की सुबह वह गांव की ही किराना दुकान पर जा रहा था। तभी तीनों युवक बाइक से पहुंच गये। तीनों बाइक से उसका पीछा करते किराना दुकान तक भी पहुंच गये। वहां तीनों पैसे देने से इंकार करते हुए उसे मारने की धमकी देने लगे। इसके बाद उन युवकों ने उसे गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी दीपक द्वारा अजय, नीतीश और उदय नामक युवकों पर गोली मारने का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी का ऑपरेशन किया। उसकी हालत स्थिर है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular