Bilauti case: पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नए डीएसपी को अगले आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर जगदीशपुर भेजा गया है वर्तमान में पंकज मिश्रा मध् निषेध राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में कार्यरत थे।
- हाइलाइट: Bilauti case
- बहुचर्चित बिलौटी एनकाउंटर मामला में बड़ा एक्शन
आरा। बहुचर्चित बिलौटी एनकाउंटर मामले में सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। सरकार ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में हत्या के नामजद आरोपी बने जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश कुमार शर्मा को हटा दिया है। उन्हें मुख्यालय क्लोज कर दिया गया है। उनकी जगह पर पंकज कुमार मिश्रा को जगदीशपुर एसडीपीओ की जिम्मेवारी सौंपी गई है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नए डीएसपी को अगले आदेश तक प्रतिनियुक्ति पर जगदीशपुर भेजा गया है वर्तमान में पंकज मिश्रा मध् निषेध राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में कार्यरत थे। इसके पहले में पटना के दानापुर और सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ के तौर पर कार्य कर चुके हैं।
बता दें की 17 जून को बिलौटी निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर के बाद से ही जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा पर आरोप लगाए जा रहे थे। इस संदर्भ में मृतक की मां शोभा देवी द्वारा पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया था, जिसमें उन्होंने जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा पर हत्या का आरोप लगाया था। 23 जून को सरकार के आदेश पर जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार व अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
Bilauti case : भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी मछली पर कब होगी कार्रवाई
भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में का बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भले ही सरकार द्वारा एनकाउंटर में शामिल जगदीशपुर एसडीपीओ राजेश शर्मा, शाहपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष राजेश मालाकार व अन्य पुलिस कर्मियों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, लेकिन लोग इतनी कार्रवाई से मानने वाले नहीं है। लोगों का कहना है कि भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में बड़ी मछली पर कारवाई कब होगी, उन्होंने कहा कि इस एनकाउंटर में बड़े अधिकारियों का आदेश प्राप्त हुआ था। पटना से एसटीएफ की टीम बिलौटी आई थी। किसके आदेश पर एसटीएफ ने जवान ने गोली चलाई थी। उन बड़ी मछलियो (अधिकारियों) पर भी कार्रवाई की जाए।
“जनता जानना चाहती है: एफआईआर तो दर्ज हुई, लेकिन धाराएँ कौन-कौन सी लगाई गई हैं?
चर्चित भारत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में पुलिस द्वारा 17 जून को ही एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सूत्रों के अनुसार शाहपुर थाने में एनकाउंटर को लेकर फिर दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक उसे सार्वजनिक नहीं किया गया है। लोग यह जानना चाहते है कि एफआईआर तो दर्ज हो गया है, उस एफआईआर में कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं।
चांदी, धनगाई, धोबहा सहित जिले के कई थानो की पुलिस बिलौटी में पहूंची
शाहपुर के बिलौटी में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर बुधवार को आयोजित महापंचायत को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। पुलिस के वरीय पदाधिकारी बिलौटी के पास कैंप कर रहे हैं। इसके अलावे भोजपुर जिले के चांदी, धोबहां, धनगाई, बिहिया, जगदीशपुर सहित कई थानों की पुलिस सुबह से ही बिलौटी में कैंप कर रही है।
जन सूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पहुंचे बिलौटी
चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर जन सूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर बुधवार की दोपहर बिलौटी गांव पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले एनकाउंटर में मारे गए भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मुलाकात की। उइसके बाद प्रशांत किशोर ने मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि भरत भूषण तिवारी का एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या हुआ है। इस हत्याकांड में जो भी अफसर दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई हो, इसकी लड़ाई मैं खुद लडूंगा।

