HomeNewsक्राइमरिश्तेदार बताकर घर मे घुसे युवक ने महिला के साथ कि छेड़खानी

रिश्तेदार बताकर घर मे घुसे युवक ने महिला के साथ कि छेड़खानी

Biloti News: बुआ का लड़का बोलकर घर में घुसे युवक ने महिला को पटक कर उसके साथ छेड़खानी की। महिला द्वारा हो हल्ला मचाने के बाद अगल-बगल के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

  • हाइलाइट :-
    • छेड़खानी करने वाले युवक को आसपास के लोगो ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
    • पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराई

Biloti News   खबरे आपकी शाहपुर/आरा: बुआ का लड़का बोलकर घर में घुसे युवक ने महिला को पटक कर उसके साथ छेड़खानी की। महिला द्वारा हो हल्ला मचाने के बाद अगल-बगल के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत कर प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की रहने वाली महिला ने आवेदन देकर बताया कि 9 जनवरी की दोपहर एक शख्स बुआ का लड़का बोलकर मेरे घर में घुस आया। घर में घुसने के साथ ही मुझे पटक दिया और मेरे साथ छेड़खानी करने लगा। मुझे लगा कि मेरा इज्जत लूट जाएगा। जिसमे बाद मैंने हो हल्ला मचाया तो अब मेरा मंगलसूत्र गले से नोच कर भागने लगा। इसी बीच अगल-बगल के लोगों ने उसको पकड़ और स्थानीय थाने को फोन कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि उसका नाम बिट्टू कुमार पिता विजेंद्र पासवान ग्राम-, महुआरी थाना जिला अरवल हैं। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। साथ मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular