HomeNewsक्राइमनीम पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

नीम पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी

नीम पेड़ से लटका मिला युवक का शव, सनसनी
पुलिस ने आत्महत्या करने की जताई जा रही आशंका
आरा। भोजपुर में नीम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव बरामद हुआ। उसका शव अजीमाबाद थाना क्षेत्र के मेंहदौरा गांव स्थित सोन नदी के किनारे गौरैया बाबा स्थान के समीप रविवार की सुबह बरामद हुआ। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। जानकारी के अनुसार मृतक मेंहदौरा गांव वार्ड नंबर-13 निवासी राम लड्डू शर्मा का 21 वर्षीय पुत्र मंजीत कुमार है। वह पहले पंजाब में प्राइवेट जॉब करता था। वर्तमान में वह दिल्ली में प्राइवेट जॉब कर रहा था। इधर, मृतक के पिता राम लड्डू शर्मा ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ घूम कर शनिवार की रात करीब दस बजे वापस घर आया था। इसके बाद खाना खाकर सभी लोगो के साथ छत सो गया। देर रात करीब डेढ़ बजे वह अचानक उठा और घर से निकल गया। घर से बाहर जाकर उसने गांव में ही स्थित गौरैया बाबा स्थान के समीप सोन नदी किनारे स्थित नीम के पेड़ से गले में रस्सी बांधकर लटक गया और अपने गमछे को पेड़ पर ही रख दिया। रविवार की सुबह जब ग्रामीण शौच करने के लिए उधर गए तो उन्होंने उसके शव को नीम के पेड़ से लटका हुआ देखा। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसके सूचना स्थानीय थाना को दी। वहीं दूसरी ओर मृतक के पिता राम लड्डू शर्मा ने उसके गांव में किसी भी व्यक्ति से किसी प्रकार का विवाद होने एवं किसी भी लड़की से प्रेम-प्रसंग की बातों से साफ इंकार किया है। इसके साथ उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का कोई आशंका एवं आरोप नहीं लगाया है। पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतक युवक की मौत फांसी लगाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक युवक के गांव के ही एक महिला से प्रेम प्रसंग होने की भी चर्चा है। बताया जाता है कि मृतक अपने चार बहन व दो भाई में दूसरे स्थान पर था। मृतक के परिवार में मां पूरन देवी, चार बहन सोनी देवी, मोनी कुमारी, लाली कुमारी, निशा कुमारी एवं एक भाई संजीत कुमार है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular