HomeNewsआरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी से चिकित्सक गायब

आरा सदर अस्पताल के इमरजेंसी से चिकित्सक गायब

Breaking Ara – इमरजेंसी का वार्ड बॉय भी ड्यूटी से नदारद

मरीज व उनके परिजनों के बीच मची अफरा-तफरी

Breaking Ara आरा। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सोमवार की दोपहर 2 बजे से चिकित्सक के नहीं रहने से मरीज व उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं इमरजेंसी में वार्ड ब्वाय भी ड्यूटी से नदारद दिखे। बता दें कि अगिआंव के समीप बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। महिला समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक के नहीं रहने से जख्मी मरीजों को कुछ देर काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

jay kumar

बताया जाता है कि सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक इमरजेंसी वार्ड में डॉ. आरएन यादव की ड्यूटी थी। 2 बजे उनका ड्यूटी समाप्त हो गया। बावजूद इसके कोई भी चिकित्सक सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में नहीं पहुंचा। इतना ही नहीं इमरजेंसी वार्ड में वार्ड बॉय भी अपनी ड्यूटी पर नदारद दिखे। इसकी जानकारी सिविल सर्जन भोजपुर को भी दी गई।

Perhap Bhojpur – सहार थाना के पेरहाप पश्चिम टोला में युवक को सरेशाम गोलियों से भून डाला

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular