Homeआरा भोजपुरबिहियापति पसंद नहीं, तीन दिन बाद ही थाने पहुंची दुल्हन ने लगाई...

पति पसंद नहीं, तीन दिन बाद ही थाने पहुंची दुल्हन ने लगाई दरख्वास्त

Bihiya Nagar Panchayat : तीन दिन पहले हुई शादी, थाना पहुंच दुल्हन बोली पति पसंद नहीं, साथ न रहने का सुनाया फरमान

Bihiya Nagar Panchayat : तीन दिन पहले हुई शादी, थाना पहुंच दुल्हन बोली पति पसंद नहीं, साथ न रहने का सुनाया फरमान

jay kumar
  • हाइलाइट : Bihiya Nagar Panchayat
    • बिहिया के राजा बाजार में 17 जून को पटना जिले से बारात आयी थी

आरा/बिहिया: शादी हुए महज दो दिन बीते थे कि दुल्हन पुलिस की चौखट पर पहंच गई। वहां जाकर दरख्वास्त लगाई कि उसे अपना पति पसंद नहीं है। नई-नवेली बहू के थाना पहुंचने से ससुराल पक्ष में अफरातफी मच गई। दुल्हन ने थानाध्यक्ष राजेश मालाकार और दारोगा विजय कुमार सिंह के सामने किसी भी कीमत पर नहीं रहने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद पति, ससुर, पिता, बहन समेत दोनों पक्षों के लोगों का हक्का-बक्का बंद हो गया। यह घटना बिहार के आरा जिले की है।

बताया जा रहा है कि नगर के राजा बाजार में 17 जून को पटना जिले से बिहिया में बारात आयी थी। धूमधाम से बारात आई। जयमाल, गुरहथी और कन्यादान के साथ शादी भी सम्पन्न हुई। इस दौरान दोनों पक्षों के परिजनों के अलावा रिश्तेदार सहित हजारों लोगों ने शादी में हिस्सा लेकर वर-वधू को खुश रहने की मंगल कामनाएं दीं। खुशी से दुल्हन की विदाई के साथ उपहार भी दिए गए, लेकिन किसे मालूम था कि इतनी जल्दी ये नौबत आ जाएगी।

घरवालों ने बताया कि दुल्हन एक दिन भी खुशी से ससुराल में नहीं रही थी और आखिरकार अपने पति का घर छोड़कर थाने की ओर निकल पड़ी। इस दौरान दोनों ओर से परिजनों ने जुटकर समझौते का प्रयास भी किया, लेकिन किसी भी तरह की सफलता हाथ नहीं लगी। पत्नी ने थाना जाकर कहा कि मुझे पति पसंद नही है।

पुलिस के सामने ही फरमान जारी कर दिया कि वो किसी भी कीमत पर साथ नहीं रहेगी। इन सबके अलावा दुल्हन ने अपने पिता पर भी आरोप लगाए हैं। दुल्हन ने बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी जबरदस्ती की है। इस कारण वह इस शादी से खुश नहीं है और अलग होना चाहती है। आखिरकार दुल्हन अपने मायके लौट आई और उसे शादी में जो भी उपहार मिले थे। वो वापस आते समय उन्हें भी ले आई। इस घटना को लेकर आसपास के इलाके में काफी चर्चाएं हो रही हैं।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular