Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर नगर में लगे CCTV कैमरे बंद: नागरिकों की सुरक्षा के लिए...

शाहपुर नगर में लगे CCTV कैमरे बंद: नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर शाह ने कहा की नगर पंचायत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे CCTV कैमरे बंद होना एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

CCTV Cameras Off: पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर शाह ने कहा की नगर पंचायत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे CCTV कैमरे बंद होना एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

  • हाइलाइट : CCTV Cameras Off
    • जन्माष्टमी पर्व व जुलूस के दौरान भी इन CCTV कैमरे को ठीक नहीं किया गया

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले के शाहपुर नगर पंचायत में सुरक्षा के उपायों को लेकर एक चिंताजनक स्थिति खबर लिखे जाने तक बरकरार है। नगर पंचायत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे CCTV कैमरे विगत कई दिनों से बंद हैं। जन्माष्टमी पर्व व जुलूस के दौरान भी इन CCTV कैमरे को ठीक नहीं किया जा सका। यह स्थिति न केवल नागरिकों की सुरक्षा के लिए खतरा बनी हुई है, बल्कि अपराधियों के मनोबल को भी बढ़ावा दे सकती है।

CCTV कैमरे शाहपुर नगर की सुरक्षा व्यवस्था का एक अभिन्न हिस्सा हैं। ये न केवल अपराध की घटनाओं की रोकथाम में सहायक होते हैं, बल्कि अपराधियों की पहचान और उन्हें पकड़ने में भी मदद करते हैं। जब ये कैमरे बंद होते हैं, तो यह पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी चुनौती उत्पन्न करता है।

शाहपुर नगर पंचायत के पूर्व मुख्य पार्षद वशिष्ठ प्रसाद उर्फ मंटू हत्याकांड में अनुसंधान के दौरान CCTV कैमरे से प्रशासन को कई अहम सबूत हाथ लगे थे, जिससे अपराधियों की पहचान हुई और उन्हे तुरंत गिरफ्तार किया जा सका। नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय अधिकारियों को इस मुद्दे का समाधान तुरंत निकालना चाहिए। तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने की आवश्यकता है।

पूर्व उपमुख्य पार्षद गुप्तेश्वर शाह ने कहा की नगर पंचायत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे CCTV कैमरे बंद होना एक गंभीर समस्या है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इसके दूरगामी प्रभावों को ध्यान में रखते हुए तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक किया जाना चाहिए। नगर प्रशासन CCTV सिस्टम की देखरेख और रखरखाव में सुधार लाए।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular