Homeआरा भोजपुरबिहियाचंदा केवटिया गांव के भागमती नदी में डूबने से एक की मौत,...

चंदा केवटिया गांव के भागमती नदी में डूबने से एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

Chanda Kevatia village : मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के खरौनी गांव वार्ड नंबर-5 निवासी स्व.सरयू राम का 30 वर्षीय पुत्र धुरतीरण राम उर्फ घुरफेकन राम है।

  • हाइलाइट:
    • भागमती नदी में डूबने से एक की मौत, दूसरे की तलाश जारी
    • बिहिया थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया गांव स्थित छठ घाट के समीप रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा, बिहार। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के चंदा केवटिया गांव स्थित छठ घाट के समीप भागमती नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य एक बालक की तलाश जारी है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में अपरा तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक बिहिया थाना क्षेत्र के बारा खरौनी गांव वार्ड नंबर-5 निवासी स्व.सरयू राम का 30 वर्षीय पुत्र धुरतीरण राम उर्फ घुरफेकन राम है। वह मजदूर था। दोनों रिश्ते में दादा-पोते लगते हैं। लापता बालक उसी गांव के निवासी गोपाल राम का 10 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार है।

इधर, मृतक के भतीजा गोविंद कुमार ने बताया कि वह दोनों अपने गांव से चंदा केवटिया गांव अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। जाने के क्रम में केवटिया गांव स्थित पुल के समीप छठ घाट पर विवेक कुमार का पैर फिसल गया और वह भागमती नदी में गिर पड़ा। उसे बचाने क्रम में वह भी गिर गए और दोनों डूब गए। सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे और स्थानीय ग्रामीण की मदद से काफी खोजबीन की गई। लेकिन पता नहीं चल पाया।

स्थानीय थाना मौके पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया। एसडीआरएफ टीम के काफी मशक्कत करने के बाद धुरतीरण राम उर्फ घुरफेकन राम के शव को रविवार की शाम बरामद किया गया। लेकिन विवेक कुमार का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

बताया जाता है कि मृतक अपने के परिवार में पत्नी ज्योति देवी व एक पुत्र प्रियांशु एवं एक पुत्री प्रीती है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी पत्नी ज्योति देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular