Homeराजनीतजाप सुप्रीमो पप्पू यादव संग भीम आर्मी चीफ रावण ने भरी चांदी...

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव संग भीम आर्मी चीफ रावण ने भरी चांदी में हुंकार

chandi sandesh – लड़ाई सत्ता और सेवक के बीच में है -पप्पू यादव

आरा। chandi sandesh:जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव और भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण शुक्रवार को संदेश विधानसभा क्षेत्र के चांदी हाई स्कूल मैदान में पहूंचे। उन्होंने संदेश विधान सभा क्षेत्र से जाप प्रत्याशी डाॅ. बबन यादव के समर्थन में सभा की। अध्यक्षता जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह तथा संचालन प्रखंड अध्यक्ष हरेंद्र यादव ने किया।

jay kumar

सभा को संबोधित करते हुए जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि यह लड़ाई 30 साल बनाम 3 साल की है, यह लड़ाई सत्ता और सेवक के बीच में है। अगर हमारी सरकार बनी तो बिहार में शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बेहतर होगी, किसी को अभाव में जीने नहीं दिया जाएगा। संदेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. बबन यादव के पक्ष में वोट मांगते हुए आग्रह किया की आपने अन्य नेताओं को 30 बरस दिया है। हमें 3 साल दे कर देखें,बिहार नहीं बदला तो राजनीति छोड़ दूंगा।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने कहा कि बिहार में सेवक की सरकार होगी, दलित महादलितो के ऊपर कोई अन्याय नहीं होने दिया जाएगा, अगर आप सभी का आशीर्वाद मिला तो बिहार के मुख्यमंत्री पप्पू यादव होंगे और बिहार में विकास की धारा बहेगी। आरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह के पक्ष में भी लोगों से आशीर्वाद देने के लिए पप्पू यादव ने आग्रह किया। chandi sandesh सभा में मुख्य रूप से उपस्थित पार्टी के प्रदेश सचिव अविनाश कुमार उर्फ लड्डू यादव, मनोज सिंह, संतोष कुमार, सुजीत कुशवाहा, रितेश कुमार, कमलेश तिवारी, आशुतोष सिंह, धनंजय मिश्रा, विनय मिश्रा, अर्जुन सिंह नंदलाल राय, सोनाधारी यादव सहित दर्जनों नेता मंच पर उपस्थित थे।

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular