Homeआरा भोजपुरशाहपुरशाहपुर में सज गए छठ घाट, डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने...

शाहपुर में सज गए छठ घाट, डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने पहुंचेंगे छठ व्रती

भोजपुर जिले में छठ की छटा दिखने लगी है। घाट सजकर तैयार हैं। हर तरफ छठ गीत बज रहे हैं। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हुई। आज शाम को छठ व्रती घाट और नदी किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

Chhath Ghat decorated in Shahpur: भोजपुर जिले में छठ की छटा दिखने लगी है। घाट सजकर तैयार हैं। हर तरफ छठ गीत बज रहे हैं। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हुई। आज शाम को छठ व्रती घाट और नदी किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट : Chhath Ghat decorated in Shahpur
    • शाहपुर नगर पंचायत कई वार्डों में बड़े ही भव्यता के साथ हो रही है छठ पूजा

आरा/शाहपुर: भोजपुर जिले में छठ की छटा दिखने लगी है। घाट सजकर तैयार हैं। हर तरफ छठ गीत बज रहे हैं। मंगलवार को नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हुई। व्रतियों ने छठ व्रत का संकल्प लिया। बुधवार को खरना के बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास चल रहा है।

खरना की परंपरा छठ पूजा के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। खरना का अर्थ है शुद्धता। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन छठी मैया का आगमन होता है। इसके बाद व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। आज शाम को छठ व्रती घाट और नदी किनारे जाकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। शुक्रवार को उगते सूर्य के अर्घ्य के साथ महापर्व का समापन होगा।

शाहपुर में छठ पूजा: सूर्य देवता की आराधना का पर्व छठ पूजा इस बार शाहपुर नगर पंचायत कई वार्डों बड़े ही भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। घाटों की ओर जाने वाले रास्तों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं की आस्था और उल्लास का प्रतीक है। पूजा समितियों ने भी छठ घाटों पर आकर्षक रोशनी लगाकर इस महोत्सव को और भी मनमोहक बना दिया है। राइस लाइट और ऑटोमेटिक रनिंग लाइट से सजाए गए घाट, पर्व के महत्व को बयां कर रहे हैं।

शाहपुर में सज गए छठ घाट, डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने पहुंचेंगे छठ व्रती

इन घाटों पर छठ की भव्य तैयारी: शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या-01 स्थित न्या पोखरा, वार्ड-02 में शिव मंदिर के समीप, वार्ड-06 में नारायणी नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर के समीप, वार्ड-10 में कृषि फार्म स्थित पोखरा पर छठ पूजा की भव्य तैयारी की गई है। इस प्रकाश के बीच श्रद्धालुओं का समर्पण और श्रमदान स्पष्ट दिखाई दे रहा है।

लोग न केवल पूजा में संलग्न हैं, बल्कि साफ-सफाई का कार्य भी अपने हाथों से करते हुए दिखाई दे रहे हैं। झाड़ू उठा कर नगरवासियों ने साफ-सफाई का बीड़ा उठाया है, जो आस्था के इस महापर्व में उनकी जिम्मेदारी और संकल्प को दर्शा रहा है। यह पल हमें अपने जीवन की सच्चाइयों का अनुभव कराता है और हमें प्रेरित करता है कि हम अपने जीवन को शुभ और सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाएं।

Bijay singh
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular