Homeबिहारआरामुख्यमंत्री उद्यमी योजना में सफल 11 उद्यमियों को डीएम ने दिया प्रशस्ति...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में सफल 11 उद्यमियों को डीएम ने दिया प्रशस्ति पत्र

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 11 सफल उद्यमियों को उनके परियोजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Chief Minister Entrepreneur Scheme: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 11 सफल उद्यमियों को उनके परियोजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Bijay singh
  • हाइलाइट : Chief Minister Entrepreneur Scheme
    • योजना के तहत 35 लाभुकों को दूसरी किस्त के 60 लाख रुपये का चेक वितरित

आरा: मुख्यमंत्री उद्यमी योजना व बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत चयनित लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम तनय सुल्तानिया की ओर से वितरित किया गया। डीएम तनय सुल्तानिया व जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक मधु कुमारी ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना के 25 लाभुकों को दूसरी किस्त की राशि के 25 लाख रूपये की स्वीकृति पत्र (चेक) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 10 लाभुकों को दूसरी व तीसरी किस्त की राशि के रूप में 35 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया।

वहीं मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के 11 सफल उद्यमियों को उनके परियोजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम की ओर से प्रशस्ति पत्र दिया गया। राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2018 से मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का संचालन औद्योगिकीकरण के लिए किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अनुसूचित जाति व जनजाति, युवा, अति पिछड़ा, महिला व अल्पसंख्यक वर्ग में परियोजना अनुसार चयनित लाभुकों को अधिकतम दस लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाती है। इसमें 50 प्रतिशत अनुदान सहायता देने का प्रावधान है।

राज्य में हुई जाति आधारित गणना में आर्थिक रूप से गरीब पाये गए 94 लाख से अधिक विभिन्न वर्गों के गरीब परिवारों के आर्थिक उत्थान के लिए इन गरीब परिवारों में कम से कम एक सदस्य को रोजगार का साधन उपलब्ध कराने व राज्य में बेरोजगारी दर में कमी लाये जाने के उद्देश्य से बिहार सरकार उद्योग विभाग की ओर से मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

इस योजना के तहक दो लाख की राशि तीन किस्तों में उद्योग स्थापित करने के लिए अनुदान के रूप में दी जा रही है। मौके पर वरीय उप समाहर्ता बैंकिंग आसमां खातुन, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक राजेश कुमार चौधरी, उद्योग विस्तार पदाधिकारी सतीश कुमार, हरेश कुमार, अरविंद कुमार, श्वेता कुमारी, अखिलेश, मनोज कुमार, बासुकी नाथ राय व राहुल कुमार समेत डीआरपी और लाभुक मौजूद थे।

ranjna
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular