HomeNewsविषैले सांप के डंसने से बालक की मौत-घर में कोहराम

विषैले सांप के डंसने से बालक की मौत-घर में कोहराम

आरा। भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव में सोमवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक बालक की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा।

बिहिया थाना क्षेत्र के लहंग डुमरिया गांव में सोमवार की सुबह घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक लहंग डुमरिया गांव निवासी रविनंद पासवान का 14 वर्षीय पुत्र राज किशोर कुमार है। आज सुबह जब उसके माता-पिता खेत में काम करने गए हुए थे। वह अपनी बहन के साथ घर में खेल रहा था। इसी बीच विषैले सांप ने उसे डंस लिया।

विषैले सांप के डंसने से बालक की मौत-घर में कोहराम

एसपी सुशील कुमार ने जारी किया आदेश-13 दारोगा व चार एएसआई को दी गयी नयी जिम्मेदारी

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

इसके बाद परिजन उसे झाड़-फूंक कराने के लिए बिहिया के नवाडीह गांव ले गए थे। लेकिन जब कोई सुधार नही हुआ। तब उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ला रहे थे। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन उसे सदर अस्पताल ले आए जहां चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक तीन भाई व दो बहन में सबसे छोटा था। मृतक के परिवार में मां पार्वती देवी, दो भाई प्रिंस कुमार, निरंजन कुमार व दो बहन माया देवी एवं छोटी कुमारी है।घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है।

विषैले सांप के डंसने से बालक की मौत-घर में कोहराम

हत्या के बाद शव छोड़ घर से भाग निकले ससुराल वाले, धरपकड़ में जुटी पुलिस

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular