Homeधर्मपर्व त्योहारहोली को लेकर अबीर-गुलाल उड़ाकर बच्चों ने की मस्ती

होली को लेकर अबीर-गुलाल उड़ाकर बच्चों ने की मस्ती

Celebrated Holi/Bihar/Ara:आरा शहर के बड़की सिंगहीं एसेंट गर्ल्स हाई स्कूल एवं एसेंट पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगों का त्योहार होली को लेकर खास आयोजन किया गया। होली को लेकर स्कूल बंद होने के अंतिम दिन होली खेलकर स्कूली बच्चों ने रंगों की तरह आपस में मिलजुल कर रहने का संदेश दिया।

Bijay singh

इस दौरान शिक्षक भी बच्चों के साथ रंगों में सराबोर हो गए। Celebrated Holi शिक्षकों ने अबीर-गुलाल लगा, उन्हें शुभकामना दी। विद्यालय के निदेशक लाल बिहारी सिंह ने कहा कि रंगों का यह त्योहार वास्तव में जीवन में रंग भरने का अवसर है। बच्चों को कृत्रिम के बदले प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करना चाहिए।

प्रधानाचार्य राकेश बिहारी सिंह ने सभी को त्योहार की शुभकामना दी व सुरक्षित होली खेलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उमाकांत सिंह, अवधेश सिंह, हरेंद्र सिंह, मुन्ना, सत्य नारायण, सिफात जमाल, किरण, उषा, प्रतिमा, रेशमा, करिश्मा, गूंजा , फिजा, अमाया, सोनाली कुमारी मौजूद थे।

ranjna
RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।

Most Popular