Homeआरा भोजपुरकोइलवरसोलह हजार पैसे के लेनदेन के विवाद में अधेड़ को मारी गोली

सोलह हजार पैसे के लेनदेन के विवाद में अधेड़ को मारी गोली

Surondha: कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी में सोमवार की शाम पैसे के लेनदेन के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई।

  • हाइलाइट : Surondha
    • जख्मी अधेड़ का शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
    • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
    • कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी में सोमवार की शाम घटी घटना

आरा: कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा कॉलोनी में सोमवार की शाम पैसे के लेनदेन के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई। जख्मी अधेड़ को काफी करीब से बाएं साइड पेट में दो गोली मारी गई है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद परिजन एवं कोईलवर थाना पुलिस द्वारा उन्हें इलाज के लिए शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मी कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर पठान टोली वार्ड नंबर-7 निवासी माजिद खान का 49 वर्षीय पुत्र छोटू खान उर्फ जैनुल अफद्दीन है। वह करीब 14 वर्ष से विदेश में रहकर काम करता था। वही इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि जख्मी को बाएं साइड पेट में दो गोली लगी है। गोली लगने के कारण उसका खून काफी बह गया है और स्थिति काफी नाजुक है। अभी तत्काल उसे दो यूनिट ब्लड चढ़ाया जा रहा है। उसके बाद हम लोग ऑपरेशन कर उसका बुलेट निकाला जाएगा। अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

इधर, छोटू खान उर्फ जैनुल अफद्दीन ने बताया कि दस दिन पूर्व सुरौंधा कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने उसे सोलह हजार रुपए कर्जा लिया था। कहा था कि मैं तुरंत लौटा दूंगा। लेकिन वह पैसा नहीं दे रहा था। सोमवार की शाम जब वह सुरौंधा कॉलोनी में उसके साथ बैठा हुआ था। तभी पैसे को लेकर उन दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद उक्त युवक वहां से उठकर अपने घर चला गया। जैसे ही वह अपने घर वापस लौटने के लिए बाइक पर बैठे थे। तभी उक्त युवक आया और उन्हें ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular