Homeबिहारआराआरा शहर में रिंग रोड निर्माण सहित CM नीतीश ने दी कई...

आरा शहर में रिंग रोड निर्माण सहित CM नीतीश ने दी कई बड़ी सौगात

CM Nitish Gifts: आरा शहर में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा। इस योजना में 2 नई सड़कों का निर्माण एवं 4 सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

CM Nitish Gifts: आरा शहर में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा। इस योजना में 2 नई सड़कों का निर्माण एवं 4 सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

  • हाइलाइट्स:CM Nitish Gifts
    • बिहियां चौरस्ता से एनएच-922 तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा

CM Nitish Gifts: आरा शहर में रिंग रोड का निर्माण कराया जायेगा। इस योजना में 2 नई सड़कों का निर्माण एवं 4 सड़कों का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। वही असनी से बामपाली एवं पातर से असनी तक नये पथ का निर्माण किया जायेगा। जीरो माईल से असनी पथ, जीरो माईल से पातर पथ, वामपाली से चन्दवा मोड़ होते हुए पकड़ी तक तथा आरण्य देवी मंदिर (आरा) से आरा-बक्सर फोरलेन पथ (भाया आरा-सिन्हा एवं आरा-बड़हरा) का चौड़ीकरण किया जायेगा।

आरा-बबुरा-छपरा पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे यातायात सुगम होगा तथा जाम की गंभीर समस्या से निजात मिलेगी। संदेश से अखगांव होते हुए कोईलवर तक नहर के बांध पर पथ निर्माण किया जायेगा, इससे संदेश, सहार, अगिआंव प्रखंड के साथ-साथ पीरो प्रखंड के पूर्वी भाग का जेपी गंगा पश्च से सीधे सम्पर्क हो जायेगा। साथ ही लोगों को पीएमसीएच आने-जाने में सुविधा होगी।

आरा नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के तहत आउटफॉल नाला तथा सम्प हाउस का निर्माण किया जायेगा। इसके अतिरिक्त न्यू पुलिस लाईन से एमपी बाग मोड़ तक नाले का निर्माण किया जायेगा, इससे आरा शहरी क्षेत्र में जलजमाव से मुक्ति मिलेगी तथा स्वच्छता को बढ़ावा मिलेगा। बिहियां-जगदीशपुर-पीरो-सिकरहटा पथ में ओझवलिया पुल से बचरी पुल तक बाईपास का निर्माण कराया जायेगा, इससे पीरो के लोगों को जाम से निजात मिलेगी।

वही बिहियां चौरस्ता से एनएच-922 तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। तरारी प्रखंड में देव गांव में अवस्थित सूर्य मंदिर परिसर का विकास तथा संग्रहालय का निर्माण किया जायेगा, इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। चंदवा से गांगी होते हुये धरहरा तक नहर बांध पर सड़क निर्माण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी। आरा रेलवे स्टेशन से जज कोठी मोड़ तक पथ का चौड़ीकरण किया जायेगा, इससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

The News
The News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular