Homeबिहारआरा भोजपुरAra : दुबई से बिहार में उपमुखिया के हत्या की सुपारी, शूटर...

Ara : दुबई से बिहार में उपमुखिया के हत्या की सुपारी, शूटर सहित 3 गिरफ्तार

बिहार के भोजपुर जिले में संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर फुलाड़ी गांव मोड़ के समीप हत्या की नीयत से पूर्व उप मुखिया दीपक कुमार केसरी को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है।

Shooter arrested: बिहार के भोजपुर जिले में संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर फुलाड़ी गांव मोड़ के समीप हत्या की नीयत से पूर्व उप मुखिया दीपक कुमार केसरी को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है।

  • हाइलाइट :Shooter arrested
    • कांड में प्रयुक्त एक देसी पिस्ताैल, दो कारतूस, चार मोबाइल एवं एक बाइक जब्त

Shooter – Arrested आरा: बिहार के भोजपुर जिले में संदेश थाना क्षेत्र अन्तर्गत नासरीगंज-सकड्डी हाइवे पर फुलाड़ी गांव मोड़ के समीप हत्या की नीयत से पूर्व उप मुखिया दीपक कुमार केसरी को गोली मारे जाने के मामले का पुलिस ने राजफाश कर दिया है। साथ ही कांड में संलिप्त शूटर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इसके अलावा कांड में प्रयुक्त एक देसी पिस्ताैल, दो कारतूस, चार मोबाइल एवं एक बाइक को जब्त किया गया है। इसकी जानकारी शनिवार की शाम एसपी राज ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि नारायणपुर थाना के भलुनी निवासी पप्पू कुमार यादव, सितुहारी गांव निवासी सतीश कुमार ठाकुर एवं चौरी थाना के डिलियां गांव निवासी सोनू यादव को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पप्पू एवं सतीश कुमार का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। तरारी थाना के तरारी निवासी मुन्ना यादव का संदेश के फुलाड़ी गांव मेें ससुराल है।

मुन्ना करीब दो साल से दुबई में रहता है, जिसने हत्या करने के लिए अपराधियों को डेढ़ लाख रुपये सुपारी दी थी। हालांकि, पूर्व उप मुखिया गोली लगने के बाद भी बच गए थे। उन्होंने बताया कि 15 सितंबर को पूर्व उप मुखिया हर रोज की तरह अपनी लूना बाइक पर सवार होकर सामान लाने के लिए संदेश बाजार जा रहे थे। जैसे ही वे अपने घर से सौ मीटर आगे फुलाड़ी मोड़ के समीप पहुंचे थे, तभी एक अपाची बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी थी। इसे लेकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी। कांड के उद्भेदन के लिए सदर एएसपी परिचय कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था।

दुबई से पे-फोन के जरिए भेजी गई थी सुपारी की रकम: एसपी ने बताया कि अनुसंधान में यह बात आई है कि साजिशकर्ता तरारी निवासी मुन्ना यादव की पत्नी पूर्व उप मुखिया दीपक से अक्सर बातचीत करती थी। यह बात दुबई में रह रहे मुन्ना यादव को नागवार लग रही थी। ऐसे में दुबई में रह रहे मुन्ना यादव ने वहीं से हत्या कराने का षड्यंत्र रचा था।नारायणपुर के भलुनी निवासी बदमाश पप्पू कुमार व सुनील कुमार को डेढ़ लाख रुपये सुपारी दी गई थी। एडवांस के तौर पर दोनों काे 20 हजार रुपये भी दिए गए थे।

वारदात के बाद 70 हजार रुपये मुन्ना यादव द्वारा दुबई से पे- फोन के माध्यम से डिलियां निवासी सोनू कुमार को भेजे गए थे। जिसमें 30 हजार रुपये सोनू ने फिर पप्पू कुमार व सुनील कुमार दिए थे। शेष 40 हजार रुपये पकड़े गए आरोपित सोनू के पे -फोन में है।

पूर्व के लूट कांड में जेल गए थे दोनों बदमाश: पहले पप्पू कुमार व सतीश कुमार को कांड में प्रयुक्त बाइक के साथ सहार के बाघी पुल के पास से पकड़ा गया। इसके बाद पप्पू की निशानदेही पर घर से कांड में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व गोली बरामद किया गया।

गिरफ्तार पप्पू कुमार व सतीश कुमार को पूर्व के लूट कांड में रोहतास जिले के बिक्रमगंज एवं भोजपुर के पीरो पुलिस ने जेल भेजा था। इस केस में साजिशकर्ता मुन्ना यादव एवं कांड में संलिप्त सुनील कुमार की तलाश जारी है। पकड़े गए आरोपितों ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

खबरें आपकी
खबरें आपकी
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular