HomeNewsकोरोना योद्धा बनी पुलिस को दिया सम्मान, मास्क व सैनेटाइजर का वितरण

कोरोना योद्धा बनी पुलिस को दिया सम्मान, मास्क व सैनेटाइजर का वितरण

आरा शहर के न्यू पुलिस लाइन में शुक्रवार को रोटरी क्लब द्वारा पुलिसकर्मियों को मास्क व सेनेटाइजर सहित कोरोना से बचाव के अन्य सामान दिये गये। साथ ही एसपी सुशील कुमार सहित अन्य कर्मियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर एसपी द्वारा सभी योद्धाओं के बीच मास्क, सेनिटाइज व साबुन का वितरण किय।

jay kumar

आरा में लॉकडाउन का उल्लघंन करने पर चार दुकानदार गिरफ्तार

एसपी ने कहा कि कोरोना महामारी का रूप लेते जा रहा है। इसमें पुलिसकर्मियों का दायित्व काफी बढ़ जाता है। दूसरों के जीवन बचाने के साथ उन्हें जागरूक करें और खुद भी सुरक्षित रहें। उन्होंने रोटरी को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की भी तारीफ की।

इस अवसर पर रोटरी क्लब आरा के वरीय अधिकारी पंकज प्रभाकर ने कहा कि पुलिस कर्मियों ने कोरोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। ऐसे लोग सम्मान के हकदार हैं। उन्होंने भोजपुर एसपी के कोरोना काल में गए कार्यों की भी तारीफ की।

केंद्रीय राज्य मंत्री आरके सिंह के दिशा निर्देश पर कोविड-19 महामारी के विरूद्ध मुहिम के तहत हुई व्यवस्था

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular