Homeआरा भोजपुरशाहपुरपैक्स प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, शाहपुर हाई स्कूल में होगा...

पैक्स प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज, शाहपुर हाई स्कूल में होगा मतगणना

शाहपुर पैक्स चुनाव मतदान के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया था। सबसे अधिक मतदान सहजौली पैक्स व सबसे कम लक्षुटोला पैक्स में हुआ।

PACS election Shahpur : शाहपुर पैक्स चुनाव मतदान के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किया गया था। सबसे अधिक मतदान सहजौली पैक्स व सबसे कम लक्षुटोला पैक्स में हुआ।

  • हाइलाइट : PACS election Shahpur
    • शाहपुर के सभी पैक्सों को मिलाकर 52.7 प्रतिशत हुआ मतदान
    • शाहपुर के हरिनारायण उच्च विद्यालय में आज होगा मतगणना
    • प्रत्याशियों के भाग्य पर मतदाताओं ने मुहर लगा मतपेटियों में किया बंद

आरा/शाहपुर: हो हल्ला व आपसी खींच तान के बावजूद प्रखंड के शांतिपूर्ण ढंग से पैक्स चुनाव संपन्न हो गया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि सभी पैक्सों को मिलाकर 52.07 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान के लिए सुबह से करीब सभी पैक्स के मतदान केंद्र पर मतदान के लिए भारी संख्या में मतदाता पहुंचे। सहजौली, बरिसवन, करजा व झौवां बेनवलिया पैक्स में काफी संख्या में बाहर निकले।

मतदान के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किया गया था। सबसे अधिक मतदान सहजौली पैक्स व सबसे कम लक्षुटोला पैक्स में हुआ है। कई पैक्सों में मतदान का प्रतिशत बेहद ही कम रहा। पुलिस द्वारा भी लगातार गश्ती किया जा रहा था। वही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी मतदान केंद्रों का लगातार जायजा लेते रहे। मतदान के बाद सभी पैक्सों से मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच शाहपुर स्थित हरिनारायण उच्च विद्यालय में बने वज्र गृह में रखकर सील कर दिया।

आज सुबह आठ बजे से मतगणना का कार्य हरिनारायण उच्च विद्यालय में शुरू हो जाएगा। जिसके लिए 12 टेबल बनाएं गए हैं। मतगणना का कार्य का वीडियोग्राफी कराई जाएगी। सभी शाहपुर प्रखंड मुख्यालय में बने नियंत्रण कक्ष से संपर्क बनाएं रहे। वही मतदान के बीच सुरक्षा व व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसडीएम संजीत कुमार, एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, बीपीआरओ राजेश प्रसाद, इंस्पेक्टर रामानंद मंडल व थानाध्यक्ष कुमार रजनीकांत प्रखंड के सभी पैक्सों के मतदान केंद्रों तक जाकर चुनाव कर्मियों व मतदाताओं से भी बातचीत की।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular