Homeआरा भोजपुरशाहपुरदमोदरपुर शक्ति केंद्र पर 'दही चुरा भोज' का आयोजन

दमोदरपुर शक्ति केंद्र पर ‘दही चुरा भोज’ का आयोजन

Damodarpur Shakti Kendra: भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा अंतर्गत दमोदरपुर शक्ति केंद्र पर शाहपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ राय के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दही चुरा भोज का आयोजन किया गया

Damodarpur Shakti Kendra: भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा अंतर्गत दमोदरपुर शक्ति केंद्र पर शाहपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ राय के द्वारा मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में दही चुरा भोज का आयोजन किया गया

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Damodarpur Shakti Kendra
    • पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय के नेतृत्व में ‘दही चुरा भोज’ का आयोजन
    • संगठन की मजबूती के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने दही, चूरा और अन्य पारंपरिक भोजन का आनंद लिया

आरा/शाहपुर: मकर संक्रांति भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो ताजगी, उत्सव और सामूहिकता का प्रतीक है। इस अवसर के उपलक्ष्य में भोजपुर जिले के शाहपुर विधान सभा क्षेत्र में दमोदरपुर शक्ति केंद्र पर गुरुवार को शाहपुर भाजपा के पूर्वी मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय के नेतृत्व में एक भव्य दही चुरा भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मुक्तेश्वर ओझा उर्फ भूअर ओझा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने भी बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया।

त्योहार की पारंपरिक प्रवृत्तियों को जीवित रखने के लिए ‘दही चुरा भोज’ के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहपुर पूर्वी मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ राय ने किया। वही संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुर दयाल राम ने किया। भाजपा नेता भूअर ओझा ने कहा की अमरनाथ राय जी ने इस आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को प्रोत्साहित किया और साथ ही अपने संगठन के कार्यकर्ताओं के मजबूती पर भी बल दिया। अमरनाथ राय जी द्वारा किया गया यह आयोजन काफी सराहनीय है। इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।

‘दही चुरा भोज’ के इस कार्यक्रम में मंगला चरण तिवारी, हृदयानंद तिवारी, पंकज तिवारी, चंदन पांडे, अंकित पांडे, बंटी पांडे, अमित सिंह , भूअर पांडे, अरविन्द पांडे, पंकज सिंह, पप्पू राय, उमेश राय, निशांत सिंह सिंगर विवेक कुशवाहा , रवि गुप्ता सहित आसपास के क्षेत्रों से सभी वर्ग के लोग शामिल हुए।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular