Homeचर्चित न्यूजजयमाल के बाद दुल्हन को नचाने पर हुआ बवाल

जयमाल के बाद दुल्हन को नचाने पर हुआ बवाल

Bride dance: दुल्हन को नचाने में वर व कन्या पक्ष में भिड़ंत, दुल्हन ने शादी से किया इंकार

jay kumar

Bihar/Ara: बिहार के भोजपुर जिले में दुल्हन को नचाने को लेकर वधू पक्ष और बारातियों के बीच जमकर मारपीटी हो गई। जिसमें कई महिलाएं घायल हो गई। वहीं दुल्हन ने फेरे लेने से इंकार कर दिया। जिसके बाद अब तक शादी अटकी हुई है। दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया है।

जयमाल के बाद दुल्हन को नचाने पर हुआ बवाल

दरसअल पूरा मामला भोजपुर जिले के बिहिया नगर का है। जहां बुधवार की देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गयी, जब जयमाल के बाद दुल्हन को नचाने के विवाद में वर व वधू पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी। इसे लेकर कुछ देर के लिए अराजक स्थिति उत्पन्न हो गयी। इससे खिन्न दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। इसे लेकर बाराती और सराती सकते में पड़ गये। रातभर दुल्हन पक्ष को समझाने के बाद भी गुरुवार तक शादी नहीं हो सकी थी।

Bride dance: बिहिया नगर के डाकबंगला चौक के समीप लॉज में वर-वधू पक्ष के लोग भिड़े

घटनाक्रम के बारे में बताया जा रहा है कि बुधवार की रात बिहिया नगर के डाकबंगला चौक के समीप लॉज में बक्सर जिले के इटाढ़ी निवासी वर पक्ष और बिहिया नगर की दुल्हन पक्ष के लोग जुटे थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब 11 बजे बारात लगी। बारात लगने के बाद जयमाल की रस्म खुशी के साथ पूरी हुई। जयमाल के बाद बाराती पक्ष की ओर से दुल्हन को नचाने की बात कही जाने लगी। इसे लेकर विवाद शुरू हुआ और तू-तू, मैं-मैं होकर बाराती व दुल्हन के पक्ष लोग आपस में भिड़ गये।

विवाद के बाद दुल्हन ने किया शादी से मना

जिसमें कुछ महिलाएं भी चोटिल हो गईं। आनन-फानन में सूचना पाकर थानाध्यक्ष उदयभानु सिंह और एएसआई राजेन्द्र राय दल-बल के साथ पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हो सका। इसके बाद भी पूरे प्रकरण से खिन्न दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। पूरी रात समझौता वार्ता भी चली लेकिन गुरुवार तक शादी नहीं हो सकी थी। इस प्रकरण को लेकर पूरे नगर में चर्चा का बाजार गर्म है

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular