HomeNewsदो बाइक की सीधी भिड़ंत में अधेड़ समेत दो जख्मी, एक रेफर

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में अधेड़ समेत दो जख्मी, एक रेफर

Daulatpur Bike accident-मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप घटी घटना

खबरे आपकी आरा। आरा-बड़हरा मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप बुधवार की सुबह दो बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में अधेड़ समेत दो लोग जख्मी हो गए। दोनो घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से बाइक सवार युवक को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार जख्मियों में बड़हरा थाना क्षेत्र के एकवना गांव निवासी इंद्र भूषण सिंह का 23 वर्षीय पुत्र अनुराग सिंह एवं दूसरा जख्मी चांदी थाना क्षेत्र के सुंदरा गांव निवासी स्व.रघुवर प्रसाद सिंह के 45 वर्षीय पुत्र प्रेम सिंह है। बताया जाता है कि प्रेम सिंह निर्माणाधीन फोरलेन पर गार्ड का काम करता है। बुधवार की सुबह वह ड्यूटी खत्म कर वापस गांव लौट रहा था।

Daulatpur Bike accident- जख्मी अनुराग सिंह पटना रेफर

जबकि दूसरे बाइक पर सवार अनुराग सिंह आरा से वापस गांव जा रहा था। इसी बीच दौलतपुर गांव के समीप दोनों की बाइक में सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अनुराग सिंह की चिंताजनक हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। वही प्रेम सिंह का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है।

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular