Homeबिहारआरा भोजपुरडीडीसी ने सुहियां भागड़ व शाहपुर कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

डीडीसी ने सुहियां भागड़ व शाहपुर कस्तूरबा विद्यालय का किया निरीक्षण

DDC Bhojpur: कस्तूरबा गांधी विद्यालय के छात्राओं से बातचीत कर ली कई जानकारियां

Bihar/Ara/Shahpur: शाहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का शुक्रवार के दिन भोजपुर उपविकास आयुक्त विक्रम विरकर द्वारा प्रखंड के सुहियां पंचायत स्थित सुहियां भागड़ का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भागड़ के आसपास के क्षेत्र का अवलोकन किया। साथ ही साथ स्थानीय लोगों से भागड़ के बारे में जानकारी भी ली।

बताते चलें कि सुहियां पटना कमिशनरी का सबसे बड़ा जलकर है। क्षेत्र का सबसे बड़ा प्राकृतिक जलाशय हैं। जिसका क्षेत्रफल करीब 125 एकड़ बताया जाता है। जिसे मत्स्य विभाग द्वारा प्रत्येक वर्ष बंदोबस्ती की जाती है। फिलहाल सुहियां भागड़ का जीर्णोद्धार के लिए वन विभाग को करीब 26 लाख का फंड निर्गत किया गया है।

इसके पूर्व उपविकास आयुक्त (DDC Bhojpur) द्वारा प्रखंड परिसर स्थित बीआरसी भवन में चल रहे कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के छात्राओं के साथ बातचीत की और उनसे उन्हें मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी ली गई।

वार्डन ने बताया की विद्यालय के एक बच्ची को खसरा हुआ है। जिसके बाद डीडीसी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर उसकी रोकथाम के बारे में कहा गया। उप विकास आयुक्त द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार एवं सीओ श्रेया मिश्रा को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular